Move to Jagran APP

अलविदा सुषमा... हर महिला को लग रहा कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि खो दिया Dhanbad News

सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि सुषमाजी के मार्गदर्शन में लाखों कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सीखा है। उनका अकस्मात जाना भाजपा परिवार के सभी सदस्यों के लिए असहनीय है।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 03:05 PM (IST)
अलविदा सुषमा... हर महिला को लग रहा कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि खो दिया Dhanbad News
अलविदा सुषमा... हर महिला को लग रहा कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि खो दिया Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भाजपा की वरिष्ठ नेता और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गुरुवार को धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने प्रिय नेता की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा को सुषमाजी से लाखों कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सीखाः सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि सुषमाजी के मार्गदर्शन में लाखों कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ सीखा है। उनका अकस्मात जाना भाजपा परिवार के सभी सदस्यों के लिए असहनीय है। वे सदा हमारी स्मृति में बड़ी बहन, मार्गदर्शक, एक आदर्श, प्रखर राष्ट्रवादी, कर्मठ कार्यकर्ता और प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

loksabha election banner

देश का मस्तक ऊंचा कर गईः धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सुषमा स्वराज को देश उनके अत्यंत सरल, संवेदनशील, सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए सदैव याद रखेगा। देश की संसद हो या कोई जनसभा हो या विश्व स्तर पर कोई भी मंच हो, उन्होंने सदैव अपने ओजस्वी उद्बोधन से देश का मस्तक ऊंचा करने का काम किया।

भारत की प्रतिष्ठा को दुनिया में बढा़याः धनबाद के महापौर श्रीमान चंद्रशेखर अग्रवाल कहा कि सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। कुशल संगठक और कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला, विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया।

एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण समाज के सामने रखाः जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सुषमा स्वराज अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अनेकों दायित्वों पर रहते हुए अंतिम समय तक राष्ट्र सेवा में लगी रहीं। जब से वो राजनीतिक जीवन में आयी तब से लेकर, विपक्ष की नेता, विदेश मंत्री रहने तक हमेशा एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण समाज के सामने रखा।

झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि हमने अपना वरिष्ठ अभिभावक खो दिया है। सुषमाजी सिर्फ पार्टी या देश की नेता नहीं, भारतीय नारी की सशक्त प्रतिनिधि भी थी। आज हर घरेलू महिला को लग रहा होगा कि उन्होंने अपना प्रतिनिधि खो दिया।

श्रद्धांजली सभा के अंत में सबों ने मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। संचालन जिला के मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धरणीधर मंडल, देवाशीष पाल ,रामदेव महतो, मानस प्रसून, राम प्रसाद महतो, मोहन कुंभकार  अमलेश सिंह ,बबलू फरीदी, डॉक्टर रंजन, रमा सिन्हा, उमेश सिंह , प्रमोद प्रसाद,उचित महतो, किरण सिंह ,मौसम सिंह, निर्मल प्रधान , राजकुमार मंडल, प्रितपाल सिंह अजमानी, शिवेंद्र सिंह, उमेश सिंह आदि माैजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.