धनबाद बार एसोसिएशन में फिर राधे-राधे, दूसरी बार अध्यक्ष बने गोस्वामी
अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें राधेश्याम गोस्वामी को कुल 702 मत मिले। इसी प्रकार से कंसारी मंडल को 486, पीएल वर्णवाल को 259 और भागीरथ राय को 80 मत मिले।
By mritunjayEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 10:48 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार राधेश्याम गोस्वामी ने जीत दर्ज की। गोस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कंसारी मंडल को 216 मतों से मात दी। जबकि महासचिव पद पर देवीशरण सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल ने जीत दर्ज की है। मुकुल भी लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष बने हैं।
अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें राधेश्याम गोस्वामी को कुल 702 मत मिले। इसी प्रकार से कंसारी मंडल को 486, पीएल वर्णवाल को 259 और भागीरथ राय को 80 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर पीके भट्टाचार्या, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर दीपक साह, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर ब्रज किशोर कर्ण, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर केदारनाथ महतो ने जीत दर्ज की है। कार्यकारिणी सदस्यों में मधुमिता मुखर्जी, अमित कुमार सिंह, आनंद कुमार, नीतू रानी, ललन गुप्ता, अरविंद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार त्रिवेदी, सुधा मिश्रा और कमल कुमार गुप्ता ने जीत पायी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें