विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करकेंद बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन, आनंद खंडेलवाल अध्यक्ष निर्वाचित

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

करकेंद बाजार में चेंबर ऑफ कॉमर्स का गठन किया गया, जिसमें आनंद खंडेलवाल अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल सचिव और विकास गुप्ता ...और पढ़ें

आनंद खड़ेलवाल को माला पहनाते सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा। (फोटो साैजन्य)

आनंद खड़ेलवाल को माला पहनाते सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा। (फोटो साैजन्य)

संवाद सूत्र, पुटकी (धनबाद)। करकेंद बाजार स्थित श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में गुरुवार को जिला चैंबर के पदाधिकारियों के मौजूदगी में करकेंद बाजार चेंबर आफ कामर्स का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की गई। सर्वसम्मति से आनंद खंडेलवाल अध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल सचिव तथा विकास गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा एवं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मौजूद थी। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं व्यापारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर पार्षद सुनैना पासवान, धनबाद चेंबर के वरीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रमोद गोयल , विनोद गुप्ता , सुनील पांडेय , अनिल बंसल, सुरेंद्र जिंदल, चांद परवेज केदार वर्णवाल आदि मौजूद थे।