धनबाद में टीकाकरण के 20 महीने हुए पूरे... सबसे ज्यादा 18 से 44 वर्ष के बीच के लाभुकों ने लगवाया टीका
धनबाद कोयलांचल में कोरोना टीकाकरण के 20 महीने पूरे हो गए हैं। 16 जनवरी 2021 को धनबाद में टीकाकरण शुरू हुआ था। 20 महीने में शुरू हुए टीकाकरण में अब तक सबसे ज्यादा 18 से 44 वर्ष के बीच के लाभुकों ने टीका लिया।
जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद कोयलांचल में कोरोना टीकाकरण के 20 महीने पूरे हो गए हैं। 16 जनवरी 2021 को धनबाद में टीकाकरण शुरू हुआ था। 20 महीने में शुरू हुए टीकाकरण में अब तक सबसे ज्यादा 18 से 44 वर्ष के बीच के लाभुकों ने टीका लिया। जबकि सबसे कम टीकाकरण 12 से 14 वर्ष के बीच के किशोर किशोरियों का हो पाया है। इन 20 महीने बीतने के बावजूद अभी भी धनबाद में तीन लाख लोग को एक भी टीका नहीं लग पाया है। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बाद जिले में टीकाकरण की रफ्तार लगातार कम होती चली गई। आलम यह है कि अगस्त 2021 में जहां प्रतिदिन औसतन 8000 लोगों को टीका लगाया जा रहा था। वहीं अगस्त 2022 में प्रतिदिन हाउस तन 1500 लोगों को टीका लगता रहा है।
18 से 44 वर्ष के बीच के 18,09, 942 लोगों ने लगाया टीका
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो धनबाद में 18 से 44 वर्ष के बीच के 18,09,942 लोगों ने टीका लगवाया है। सबसे ज्यादा युवा वर्ग इसी कैटेगरी में आये हैं। वही 45 से 60 वर्ष के बीच के 5, 90, 418 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। यह उम्र वैसे लोगों का है जिसमें सबसे ज्यादा गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों से ग्रसित रहे हैं। 60 से ऊपर के 3,00,943 बुजुर्गों ने टीका लगाया है।
बच्चों के टीकाकरण में हो रही है कमी
धनबाद में किशोर किशोरियों को टीकाकरण में काफी कमी हो रही है। 15 से 17 वर्ष के बीच के 1,55,484 किशोर किशोरियों को टीका लगाया गया है। 12 से 14 वर्ष के बीच के 77,314 बच्चों को टीका लगाया गया है। धनबाद में फिलहाल 67000 लोगों को ही बूस्टर डोज लगाया जा सका है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार बताते हैं टीकाकरण को लेकर तेजी लाई जा रही हैं। कोशिश हो रही है कि जो 3 लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें जोड़ा जाए।