Move to Jagran APP

Katras De-Nobili Misdeed Case: जेल में बंद उप प्राचार्य ने DNA जांच की दी अनुमति Danbad News

आठ साल की मासूम छात्रा के साथ सिक रूम में दुष्कर्म के मुकदमे में स्कूल के उपप्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का के डीएनए की जांच होगी। जेल में बंद एक्का ने इसके लिए अनुमति दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:35 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:35 AM (IST)
Katras De-Nobili Misdeed Case: जेल में बंद उप प्राचार्य ने DNA जांच की दी अनुमति Danbad News
Katras De-Nobili Misdeed Case: जेल में बंद उप प्राचार्य ने DNA जांच की दी अनुमति Danbad News

धनबाद, जेएनएन। कतरास क्षेत्र के डिनोबिली स्कूल में आठ साल की मासूम छात्रा के साथ सिक रूम में दुष्कर्म के मुकदमे में स्कूल के उपप्राचार्य फादर पॉल जूलियन एक्का के डीएनए की जांच होगी। जेल में बंद उपप्रचार्य एक्का ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

loksabha election banner

दरअसल 13 सितंबर को कांड के अनुसंधानकर्ता ने डीएनए जांच के लिए जेल में बंद आरोपित उपप्रचार्य का बल्ड सैंपल लेने के लिए अनुमति मांगी थी तथा इसके लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने की प्रार्थना की थी। पुलिस के आवेदन पर पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा की अदालत ने जेल प्रशासन से आरोपित के सहमति-असहमति संबधी रिपोर्ट तलब की थी। बुधवार को जेल प्रशासन ने अदालत को रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपित उपप्रचार्य ने डीएनए टेस्ट के लिए सहमति दी है। उपप्रचार्य के जमानत अर्जी अदालत में सुनवाई के लिए लंबित है। उप प्राचार्य एक्का 11 सितंबर से जेल में बंद है। छात्रा के परिजन ने कतरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल के भीतर दुष्कर्म किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.