Move to Jagran APP

Dhanbad Weather forecast : 19 तक सुबह छाएगा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट का अनुमान

कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की वजह से सूरज वर्क फ्रॉम होम रहे। इस दौरान कभी-कभार ही ताक-झांक की। अब बादलों के जाते ही गुरुवार से ड्यूटी पर लौट गए हैं। सुबह से ही शहर में धूप खिली है।

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 02:14 PM (IST)
Dhanbad Weather forecast : 19 तक सुबह छाएगा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री तक गिरावट का अनुमान
कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की वजह से सूरज वर्क फ्रॉम होम रहे। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की वजह से सूरज वर्क फ्रॉम होम रहे। इस दौरान कभी-कभार ही ताक-झांक की। अब बादलों के जाते ही गुरुवार से ड्यूटी पर लौट गए हैं। सुबह से ही शहर में धूप खिली है। सुनहरी धूप के साथ सर्द हवाएं भी अपनी वजूद का एहसास करा रही हैं। बादलों के हटने से सुबह से ही ठंड भी बढ़ गई है। शाम ढलने के साथ सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने चार से छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जता दी है। 

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद आनंद के मुताबिक, 17 से 19 दिसंबर तक सुबह में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरे का प्रभाव खत्म होगा। जैसे-जैसे रात बढ़ेगी, ठंड भी बढ़जती जाएगी। 

 पड़ोस के जिलों में भी लुढ़का पारा 

धनबाद से सटे पड़ोसी जिलों में भी पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आते ही अब सर्दी सितम्बर ढाएगी। बोकारो का न्यूनतम तापमान 10 पर पहुंच चुका है। जामताड़ा में आज न्यूनतम तापमान 12 पर है जिसके 17 दिसंबर तक सात तक जाने का अनुमान है। इसी तरह गिरिडीह का तापमान भी नौ तक पहुंच चुका है। शुक्रवार से इसमें और गिरावट के आसार हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.