'नोटबंदी एक बड़ा घोटाला, अपनी गलती स्वीकार करे केंद्र सरकार'
नोटबंदी के बाद बैंकों में 1000 व 500 के नोट 99.3 प्रतिशत ही वापस हुए। मोदी सरकार को बताना चाहिए की देश का काला धन कहा गया। नोटबंदी से 115 लोगों की जान चली गई।
धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन अजय दुबे ने कहा कि नोटबंदी से किसी का भला नहीं हुआ है, बल्कि लोगों को परेशानी ही झेलनी पड़ी।उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक घोटाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को अपनी गलती मान लेनी चाहिए।
नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर धनबाद जिला कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी प्रर्दशन के तहत प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस के पुराने कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक प्रदर्शन निकाला गया। पार्टी नेता व कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव- 2019 नोटबंदी पर केंद्र सरकार का हिसाब करेगी। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले आठ नंवबर को 1000 व 500 के पुराने नोट को बंद करने घोषणा की थी। उसी रात 12 बजे के बाद से दोनों प्रकार के नोट का चलन बंद हो गया। कांग्रेस इस नोटबंदी को काला दिवस के रूप में मनाती है। नोट बंदी के बाद बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की लगी लंबी लाइन में सैकड़ों की जान चली गई। कार्यकारी अध्यक्ष रविंद वर्मा ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में 1000 व 500 के नोट 99.3 प्रतिशत ही वापस हुए। मोदी सरकार को बताना चाहिए की देश का काला धन कहा गया। नोटबंदी से 115 लोगों की जान चली गई। प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन अजय दुबे ने कहा कि नोटबंदी से किसी का भला नहीं हुआ है, बल्कि लोगों को परेशानी ही झेलनी पड़ी। पुतला दहन में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, जोनल कोर्डिनेटर सुल्तान अहमद, संतोष सिंह, मदन महतो, रणविजय सिंह, राजेश्वर सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, मंटू दास, अभिजीत राज, शमशेर आलम, माला झा, बीके सिंह, मनोज सिंह, विवेकानंद चौधरी, कुमार सोनू, बाबू अंसारी, कुमार अभिनव, अनिल साव, हुमायू रजा, सरिता पाठक, कामत पासवान, एस अंसारी, अक्षयवर प्रसाद, संजय जयसवाल, रामजी भगत, हरेंद्र शाही, रामनाथ सिंह, पावन मिश्रा, शहजादा हुसैन, वीरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।