Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: गठबंधन की रार में झाविमो की चांदी, कंघी से किस्मत संवारने को हैवीवेट बेताब

इस रणनीति का JVM को फायदा भी मिल रहा है। कई कद्दावर नेता झाविमो के संपर्क में हैं। ताजा नाम फूलचंद मंडल व उनके पुत्र धरनीधर मंडल का है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 01:05 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: गठबंधन की रार में झाविमो की चांदी,  कंघी से किस्मत संवारने को हैवीवेट बेताब
Jharkhand Assembly Election 2019: गठबंधन की रार में झाविमो की चांदी, कंघी से किस्मत संवारने को हैवीवेट बेताब

धनबाद, जेएनएन। गठबंधन की रार में झारखंड विकास मोर्चा की चांदी कट रही है। कई दलों के दिग्गज नेता गठबंधन में सीट जाने या टिकट की दौड़ में पिछडऩे पर झाविमो से टिकट के लिए संपर्क कर रहे हैं। झाविमो भी ऐसी स्थिति का फायदा उठाने के लिए चरणबद्ध तरीके से टिकट की घोषणा करने की रणनीति पर काम कर रहा है। मोर्चा वेट एंड वाच की स्थिति में है। सभी दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगा। मोर्चा ने राज्य की सभी 81 सीटों पर प्रत्याशी करने की घोषणा कर रखा है।

loksabha election banner

इस रणनीति का मोर्चा को फायदा भी मिल रहा है। कई कद्दावर नेता झाविमो के संपर्क में हैं। ताजा नाम फूलचंद मंडल व उनके पुत्र धरनीधर मंडल का है। हालांकि दोनों के झामुमो को प्राथमिकता देने की भी सूचना है। इनके अलावा झामुमो नेता अशोक मंडल, डीएन सिंह, कांग्रेस नेता संतोष सिंह के भी पार्टी नेतृत्व से संपर्क करने की सूचना है।

  • इन नेताओं के नामों पर हो रहा विचार
  1. धनबाद : कांग्रेस नेता संतोष सिंह, झामुमो नेता सपन मोदक व कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय।
  2. बाघमारा : जिप सदस्य संतोष महतो, जिप सदस्य सुभाष राय व झामुमो नेता हबीबुल।
  3. सिंदरी : रमेश कुमार राही, झामुमो नेता डीएन सिंह, हफीजुद्दीन अंसारी।
  4. निरसा : झामुमो नेता अशोक मंडल, बांपी चक्रवर्ती व वीरेंद्र हांसदा।
  5. झरिया : सरोज सिंह व योगेंद्र यादव।
  6. टुंडी : डॉ. सबा अहमद व ज्ञानरंजन सिन्हा।

पार्टी वेट एंड वाच की स्थिति में है। हम सभी सीटों से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्याशी चयन के लिए सभी विधानसभा सीटों के कार्डधारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी की गई है। चरणबद्ध तरीके से नामों की घोषणा की जाएगी।

-ज्ञानरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष, झाविमो

सिंदरी सीट पर कोई वैकेंसी नहीं है। अन्य सीटों के लिए कई नेताओं ने संपर्क किया है। पार्टी चुनाव की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस बार झाविमो चौंकाने वाला परिणाम देगा।

-रमेश कुमार राही, केंद्रीय महासचिव, झारखंड विकास मोर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.