शादी की रिसेप्शन पार्टी में लड़की के फूफा ने मांगे गोलगप्पे तो हुआ संग्राम, एक की माैत
शादी के बाद दूल्हे के परिजनों के आमंत्रण पर लड़की वालों के परिजन व गांव के करीब दो दर्जन लोग बहुभात में पहुचे थे। लड़की के फूफा फूलचंद दास चाट काउंटर पर गोलगप्पा खाने पहुंचे।
बाघमारा, जेएनएन। डुमरा के दास टोला में रविवार की रात शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जश्न का माहाैल था। सब नाच-गा रहे थे। भोजन का आनंद उठा रहे थे। इसी बीच लड़की के फूफा ने गोलगप्पा मांगा तो संग्राम हो गया। भोजन की जगह लाठी-डंडे चलने लगे। दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक की माैत हो गई। इस मामले में पुलिस दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शादी के बाद दूल्हे के परिजनों के आमंत्रण पर लड़की वालों के परिजन व गांव के करीब दो दर्जन लोग बहुभात (रिसेप्शन पार्टी) में पहुचे थे। इसी दौरान लड़की के फूफा फूलचंद दास चाट काउंटर पर गोलगप्पा खाने पहुचे।वे तोतला कर बोल रहे थे। जब उन्होंने गोलगप्पा मांगा तो काउंटर पर खड़े युवक ने ठीक से बोलने को कहा। तोतला कर बोलने के कारण ठीक से नहीं बोल पाए तो युवक भड़क गया। उसने फूलचंद की कर दी।देखते ही देखते रिसेप्शन पार्टी रणक्षेत्र बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़के वालों के पक्ष से 40-50 की संख्या में युवक लाठी, हॉकी स्टिक, बेल्ट, सबल व अन्य धरदार हथियार लेकर पहंंचे। सरातियो पर टूट पड़े। उनको दौड़ा-दौड़ा कर पिटा। यहां तक कि चार किलोमीटर दूर तक पीछा करते हुए पिटाई की गई। जिसमें दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल फुलारीटांड दास टोला निवासी दिलीप की बोकारो ले जाने के रास्ते मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने डुमरा मोड़ को आधे घण्टे तक जाम कर दिया। आरोपियों की मीट दुकान में तोड़फोड़ की। तनाव को देखते हुए सोमवार सुबह एसडीपीओ मनोज कुमार समेत कई थाना की पुलिस ने डुमरा पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।
15 जून को डुमरा दास टोला निवासी हीरालाल दास के पुत्र अविनाश की शादी फुलारीटांड निवासी शंकर दास की पुत्री सँजोती के साथ मन्दिर में हुई थी।शादी के बाद दूल्हे वालो की तरफ से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने दूल्हे समेत उसके पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप