जिस ट्रक की मरम्मत कर रहा था उसी ने ली गैराज मिस्त्री की जान
एना-इस्लामपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से गैराज मिस्त्री मो. जावेद अंसारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मरम्मत कार्य करने के लिए ट्रक के पीछे खड़ा था।
By Edited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 12:06 PM (IST)
धनसार, जेएनएन। एना-इस्लामपुर निवासी गैराज मिस्त्री मो. जावेद जिस ट्रक को मरम्मत करने में लगा था वही उसकी माैत का कारण बना गया। वह मरम्मत के दाैरान की चपेट में आ गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मृत्यु हो गई।
एना-इस्लामपुर के समीप रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से यहीं के निवासी गैराज मिस्त्री मो. जावेद अंसारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जावेद ट्रक में मरम्मत कार्य करने के लिए ट्रक के पीछे खड़ा था। जावेद का दूसरा साथी मो. रुस्तम ट्रक को स्टार्ट कर पीछे कर रहा था। इसी क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे तेजी से लुढ़कने लगा। ट्रक की चपेट में आकर जावेद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक भगतडीह के पंकज नामक व्यक्ति की है। पंकज ने ट्रक की मरम्मत के लिए गैराज में भेजा था। जावेद की मौत से दो पुत्र 16 वर्षीय मोहम्मद दानिश, 14 वर्षीय मोहम्मद सोहेल व पत्नी फरीदा खातून रो रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोग मृतक के परिजन को ढांढस बंधाने में लगे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें