झरिया के भगतडीह-राजापुर मार्ग में मिला शव, हत्या की आशंका
गुरुवार सुबह लोगों की नजर राजापुर-भगतडीह मार्ग के बगल में पड़े शव पर पड़ी। शव अर्द्धनग्न है। कई स्थानों पर जख्म भी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया होगा।
By mritunjayEdited By: Published: Thu, 21 Mar 2019 09:04 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 11:25 AM (IST)
धनसार, जेएनएन। होली की सुबह धनबाद-झरिया मुख्य रोड से सटे राजापुर-भगतडीह मार्ग पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का लगता है।
गुरुवार सुबह लोगों की नजर राजापुर-भगतडीह मार्ग के बगल में पड़े शव पर पड़ी। शव अर्द्धनग्न है। कई स्थानों पर जख्म भी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया होगा। वैसे शव की पहचान और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।झरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें