Move to Jagran APP

कथक कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना श्रुति देंगी प्रशिक्षण

कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में आनेवाली श्रुति सिन्हा कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के भाजे मुन्ना शुक्ला की शिष्या रही हैं।

By Edited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 03:58 PM (IST)
कथक कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना श्रुति देंगी प्रशिक्षण
कथक कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना श्रुति देंगी प्रशिक्षण

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के संगीत प्रेमियों और संगीत के छात्रों के लिए संस्कार भारती धनबाद शाखा की ओर से कत्थक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध नृत्यागना एवं दूरदर्शन कलाकार श्रुति सिन्हा प्रशिक्षण देंगी। यह पहला अवसर है कि धनबाद में किसी अंतरराष्ट्रीय कलाकार की ओर से नृत्य प्रेमियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

loksabha election banner

सात दिवसीय कत्थक प्रशिक्षण कार्यशाला सीएमपीएफ कालोनी पुलिस लाइन के दुर्गा मंडप में होगी। 10 से 17 जून तक सुबह 10 से 1 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रशिक्षण चलेगा। इसका शुल्क 600 रुपये रखा गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में आनेवाली श्रुति सिन्हा कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के भाजे मुन्ना शुक्ला की शिष्या रही हैं। श्रुति प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संगीत में स्नातकोत्तर हैं और दूरदर्शन टीवी की कलाकार हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं और कई कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया है। कार्यक्रम के संयोजक इंद्रजीत प्रसाद सिंह, योगेंद्र तुलस्यान, कृष्ण कुमार, सतीश चंद्रा, मीना रिटोलिया, बरनाली सेनगुप्ता, अर्पिता चटराज, पिंकी गुप्ता, सुनीता मजूमदार, प्रिया सिंह, बप्पा सरकार, पाजू हरि हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.