Move to Jagran APP

धनबाद से कांग्रेस के टिकट के लिए ददई और कीर्ति रेस में, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

स्क्रीनिंग कमेटी में धनबाद से तीन नाम को शॉर्ट लिस्ट किया गया। संभावित दावेदारों में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे और दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 12:11 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 12:11 PM (IST)
धनबाद से कांग्रेस के टिकट के लिए ददई और कीर्ति रेस में, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें
धनबाद से कांग्रेस के टिकट के लिए ददई और कीर्ति रेस में, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस झारखंड में धनबाद समेत सात लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक से तीन अप्रैल के बीच कर सकती है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। स्क्रीनिंग कमेटी में केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, विधायक दल नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शामिल थे। महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

स्क्रीनिंग कमेटी में धनबाद लोकसभा सीट से तीन नाम को शॉर्ट लिस्ट किया गया। संभावित दावेदारों में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह व मयूर शेखर झा का भी दावेदारों की सूची में शामिल होने की चर्चा है। जलेश्वर महतो भी कतार में हैं। वैसे अप्रैल प्रथम सप्ताह साफ हो जाएगा कि धनबाद से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा। 

डेढ़ दर्जन नेताओं ने ठोकी दावेदारीः धनबाद लोकसभा सीट से टिकट के लिए डेढ़ दर्जन दावेदारों ने दावा ठोका था। पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मयूर शेखर झा, अजय दूबे, विजय कुमार सिंह, विमला देवी समेत डेढ़ दर्जन ने टिकट के लिए आवेदन दिया था। धनबाद से राज्य को पांच नाम सुझाए गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.