Move to Jagran APP

Dhanbad Weather News: तेज आवाज करने वाली छिपकली बदलेगी मौसम का मिजाज, Alert जारी

Jharkhand Weather News चक्रवात का नाम ताउटे है जिसका नामकरण पड़ोसी मुल्क म्यांमार ने किया है। ताउटे वर्मा की भाषा है जिसका मतलब छिपकली है। अरब सागर पर आने वाले इस चक्रवात का ज्यादा असर धनबाद या उसके आसपास पड़ने की उम्मीद कम है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 02:59 PM (IST)
Dhanbad Weather News: तेज आवाज करने वाली छिपकली बदलेगी मौसम का मिजाज, Alert जारी
चक्रवात ताउटे का झारखंड पर मामूली असर दिखेगा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Weather News याद है ना आज से तकरीबन 7 साल पहले एक इजरायली पक्षी ने ऐसा पर फैलाया था कि देश के बड़े हिस्से में जल प्रलय आ गया था। उस इजरायली परिंदे का नाम था हुदहुद। हुदहुद साइक्लोन की तबाही का मंजर तो आपने देखा ही था। अब उसी तर्ज पर म्यानमार की छिपकली भारत के बड़े भूभाग का मौसम बदलने पर आमादा है। जी हां, 15 मई के बाद अरब सागर में साल के पहले चक्रवात का जन्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात गुजरात और उसके आसपास के क्षेत्र को ज्यादा प्रभावित करेगा। चक्रवात का नाम ताैकते ( Tauktae Cyclone) है जिसका नामकरण पड़ोसी मुल्क म्यांमार ने किया है। ताउटे वर्मा की भाषा है जिसका मतलब छिपकली है। यह छिपकली तेज आवाज करती है। अरब सागर पर आने वाले इस चक्रवात का ज्यादा असर धनबाद या उसके आसपास पड़ने की उम्मीद कम है, पर यहां बादल रहेंगे। चक्रवात को लेकर माैसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।  

prime article banner

धनबाद और झारखंड में फिलहाल बारिश का अनुमान लगाना मुश्किल

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में अरब सागर के चक्रवात के बादलों की मौजूदगी दिखेगी। दूसरी ओर, मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव का कहना है कि अरब सागर में जन्म लेने वाले चक्रवात की वजह से ही तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी हो रही है। 16 मई के या उसके बाद चक्रवात के सक्रिय होने पर भी धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोरडरमा, रामगढ़, दुमका, देवघर में तापमान में बढ़ोतरी दिखेगी, क्योंकि चक्रवात आने की वजह से समुद्री गर्म बादल इस और आएंगे और पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। अरब सागर के बादलों की आवाजाही के दौरान धनबाद में तापमान बढ़ने के साथ-साथ बादल छाने की भी संभावना बन रही है। हालांकि बारिश को लेकर फिलहाल सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है।

साल का पहला चक्रवाती तूफान

ताैकते साल 2021 का पहला पहला चक्रवाती तूफान है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में इसका मामूली असर देखने को मिलेगा। 16 और 17 मई को तेज हवा चलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.