Move to Jagran APP

Cyclone Amphan Update : चक्रवात एम्फन का कोयलांचल में आंशिक असर, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में तबाही की संभावना

Cyclone Amphan Update मौसम केंद्र रांची से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को चक्रवात एम्फन समुद्र तट से टकराएगा। इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तबाही की संभावना है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 01:46 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 03:14 PM (IST)
Cyclone Amphan Update : चक्रवात एम्फन का कोयलांचल में आंशिक असर, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में तबाही की संभावना
Cyclone Amphan Update : चक्रवात एम्फन का कोयलांचल में आंशिक असर, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में तबाही की संभावना

धनबाद, जेएनएन। Cyclone Amphan Update बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात एम्फन का धनबाद में आंशिक असर दिख सकता है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में भी इसका कुछ हद तक प्रभाव दिखेगा। यहां चक्रवात के तबाही मचाने की संभावना कम है। यह सूचना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मौसम केंद्र रांची से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को चक्रवात समुद्र तट से टकराएगा। इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तबाही की संभावना है।

loksabha election banner

चक्रवात आमतौर पर 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र तक को प्रभावित करता है। हालांकि, एम्फन का धनबाद से दूरी अधिक है। यही वजह है कि यहां चक्रवात का प्रभाव कम दिखेगा। हालांकि मंगलवार से ही बादलों ने आसमान को घेर लिया है। सुबह से ही धूप नहीं खिली है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बुधवार को बारिश की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। बिजली कड़कने का भी अनुमान है।

चक्रवात का आकार तय करेगा धनबाद और आसपास में प्रभाव : मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी ने बताया कि चक्रवात ने अपना आकार बदल लिया है। गोलाकार न होकर लंबाकार है। आकार में बदलाव की वजह से भी इसका धनबाद में ज्यादा प्रभाव दिखने की संभावना कम है। बाद में अगर आकार बदल गया और दिशा बदल गयी तो यहां भी असरदार हो सकता है।

कल पूरे दिन थम थमकर बारिश संभव : चक्रवात बुधवार को समुद्र तट से टकराएगा। इस वजह से बुधवार को दिनभर थम-थमकर बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गुरुवार को भी रहेगा।

जून के पहले हफ्ते फिर जन्म ले सकता है चक्रवात - इस चक्रवात के समाप्त होने के बाद जून के पहले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवात के जन्म लेने की संभावना है। डॉ. एसपी यादव के अनुसार मानसून से पहले चक्रवात के सक्रिय होने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.