Cyclone Arnab का धनबाद पर असर, तापमान गिरा, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना; यलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Alert: Cyclone Arnab के कारण धनबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण उठती ऊंची लहरें। (फोटो साैजन्य)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात अर्नब ने शहर का मौसम बदल दिया। सुबह से धूप-छांव का दौर जारी रहा। बादलों की आवाजाही होती रही। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। अगले दो दिन इसका असर बना रह सकता है।
गुरुवार को अधिक असर दिखने की संभावना है। बादल छाए रहने के साथ पूरे दिन थम-थम कर वर्षा हो सकती है। आंधी और मेघ गर्जन की भी संभावना है। शुक्रवार को भी बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है।
बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से ही तापमान में गिरावट आ गई है। 32 डिग्री से गिर कर अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में चार डिग्री और लुढ़क कर 24 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग से जारी अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान चक्रवात के धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। हालांकि कमजोर होने के बाद भी डीप डिप्रेशन के रूप में सक्रिय रहेगा।
इससे अगले दो दिन मेघ गर्जन के साथ आंधी-बारिश की गतिविधि जारी रहने की प्रबल संभावना है। 31 अक्टूबर तक धनबाद में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अंदमान सागर में फिर सक्रिय हो रहा लो प्रेशर, फिर बदलेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात का असर थमते ही नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अंदमान सागर और आसपास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
अगले 24 घंटे के दौरान इसके लो प्रेशर में बदलने के आसार हैं। परिस्थिति अनुकूल रही तो लो प्रेशर तीव्र होकर डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इससे आंधी-बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में आ गया अत्यंत भीषण चक्रवात ‘अर्णब’, आंध्र से झारखंड तक असर; IMD ने किया अलर्ट
यह भी पढ़ें- 'टाइगर' अभी जिंदा है, बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा... धनबाद सांसद की दहाड़
National Bulletin No. 30 based on 2330 hrs IST of 28th October, 2026: Cyclonic storm Arnab weakened into a deep depression The cyclonic storm “Arnab” over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and adjoining Westcentral Bay of Bengal, moved nearly northwards with the speed of 15 kmph during past 6 hours, weakened into a Deep Depression and lay centered at 2330 hrs IST of yesterday, the 28th October, over the north coastal Andhra Pradesh and adjoining areas of South Odisha, south Chhattisgarh and northeast Telangana near latitude 17.8°N and longitude 81.8°E, about 60 km South of Malkangiri (Odisha), 90 km west-southwest of Paderu (Andhra Pradesh), 140 km south of Jagdalpur (Chhattisgarh), and 190 km east-northeast of Khammam (Telengana). Continuing to move nearly northwards, it is very likely to weaken into a Depression by today, the 29th October, 2026 morning and into a well marked low pressure area in the same evening. The system is under continuous surveillance of the Doppler Weather Radar at Gopalpur, Raipur and Sambalpur. @moesgoi @DDNewslive @PIB_India @ndmaindia
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 28, 2026
