Move to Jagran APP

Cyclone Amphan: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का झारखंड में आंशिक प्रभाव, नहीं मचाएगा तबाही

आमतौर पर चक्रवात 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र तक को प्रभावित करता है। धनबाद से दूरी अधिक है। यही वजह है कि यहां चक्रवात का प्रभाव कम दिखेगा।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 02:10 PM (IST)
Cyclone Amphan: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का झारखंड में आंशिक प्रभाव, नहीं मचाएगा तबाही
Cyclone Amphan: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का झारखंड में आंशिक प्रभाव, नहीं मचाएगा तबाही

धनबाद, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात Amphan का धनबाद समेत पूरे झारखंड में आंशिकअसर दिख सकता है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में भी इसका कुछ हद तक प्रभाव दिखेगा। यहां चक्रवात के तबाही मचाने की संभावना कम है। यह सूचना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।

loksabha election banner

मौसम केंद्र रांची से जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को चक्रवात समुद्र तट से टकराएगा। इससे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में तबाही की संभावना है। आमतौर पर चक्रवात 200 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र तक को प्रभावित करता है। धनबाद से दूरी अधिक है। यही वजह है कि यहां चक्रवात का प्रभाव कम दिखेगा। हालांकि मंगलवार से ही बादलों ने आसमान को घेर लिया है। सुबह से ही धनबाद में धूप नहीं खिली है। माैसम में मनी है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बुधवार को बारिश की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। बिजली कड़कने का भी अनुमान है।

चक्रवात का आकार तय करेगा धनबाद और आसपास में प्रभाव 

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि चक्रवात ने अपना आकार बदल लिया है। गोलाकार न होकर लंबाकार है। आकार में बदलाव की वजह से भी इसका धनबाद में ज्यादा प्रभाव दिखने की संभावना कम है। बाद में अगर आकार बदल गया और दिशा बदल गयी तो यहां भी असरदार हो सकता है। 

कल पूरे दिन थम-थमकर बारिश संभव 

चक्रवात बुधवार को समुद्र तट से टकराएगा। इस वजह से बुधवार को दिनभर थम-थम कर बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गुरुवार को भी रहेगा। 

जून के पहले हफ्ते फिर जन्म ले सकता है चक्रवात

इस चक्रवात के समाप्त होने के बाद जून के पहले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवात के जन्म लेने की संभावना है। डॉ. एसपी यादव के अनुसार मानसून से पहले चक्रवात के सक्रिय होने के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.