समस्याओं का सामना कर राम ने आदर्श समाज की स्थापना की थी: साध्वी सरस्वती
कतरास चिटाही स्थित रामराज मंदिर के वार्षिक मोहत्सव में शुक्रवार को कथावाचक साध्वी सरस्वती ने कहा कि महिला व पुरुष को किसी भी तरह की परेशानी व समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए।
कतरास: चिटाही स्थित रामराज मंदिर के वार्षिक मोहत्सव में शुक्रवार को कथावाचक साध्वी सरस्वती ने कहा कि महिला व पुरुष को किसी भी तरह की परेशानी व समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए। प्रभु श्रीराम ने स्वयं समस्याओं का सामना कर एक आदर्श समाज की स्थापना की थी। श्रीराम ने हमें सिखाया है कि समस्याओं कितनी भी जटिल हो उसका डटकर सामना व मुकाबला करो। जीत हमेशा सच्चाई की होती है। उन्होंने कहा कि जिसके मन मे श्री राम बसा हो, उसका कुछ नही बिगड़ने वाला है। राम के वन गमन का वृतांत सुनाते हुए कहा कि आज भाई भाई के दुश्मन बना हुआ है। जिसका मुख्य कारण संपति, लालच व ईष्र्या बढ़ना है। लोगो को श्रीराम से भातृ प्रेम सीखना चाहिए। संसार में भाई से बड़ा सहारा कोई नही है। राम के वन जाने पर राज पाट त्याग कर भरत सन्यासी के रूप में राज से दूर रहे। श्रीराम के आदर्श पर चलने वाले मनुष्यों का जीवन सुधर जाता है। राम का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। शबरी व राम की चर्चा करते हुए कहा कि श्रीराम प्रेम के भूखे थे।
-- उन्होंने कहा कि आज के दिन पुलवामा में भारत के वीर जवान शहीद हुए थे। जहां देश भर में शोक की लहर व श्रद्धांजलि सभा होना चाहिए। लेकिन आज के युवा वर्ग वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। युवा वर्ग को रामनवमी व कृष्ण जन्माअष्टमी दिवस मानना
चाहिए।
------
कतरास: चिटाही स्थित रामराज मंदिर में के प्रथम वार्षिक महोत्सव व महायज्ञ के पांचवा दिन शुक्रवार को आचार्य राजेंद्र प्रसाद शास्त्री सहित 21 विद्वान पंडित व आचार्यो ने पूजन, हवन कराया। मुख्य यजमान बाघमारा विधायक ढुलू महतो व उनकी धर्मपत्नी सावित्री देवी सहित अन्य ने महाआरती में भाग लिया। सुबह से ही मंडप परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महोत्सव को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि शत्रुधन महतो, गौरचंद बाउरी, संजय रवानी, बिट्टू सह, मुकेश झा, अजय साव, गोपाल बाउरी, नागेंद्र सिंह, मनोज सिंह, पप्पू चौहान, रंजीत सिंह, नवीन सिंह, मदन साव सहित कई लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गयी।