भागवत कथा सुनने से मिलती पापों से मुक्ति
मैथन गया में पिडदान करने से जैसी कृपा मिलती है उससे भी ज्यादा कृपा केवल श्रीमद भागवत कथा सुनने से मिल जाती है। भागवत कथा सुनने से लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है।
मैथन : गया में पिडदान करने से जैसी कृपा मिलती है उससे भी ज्यादा कृपा केवल श्रीमद भागवत कथा सुनने से मिल जाती है। भागवत कथा सुनने से लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। भागवत कथा सुनने और सुनाने से व्यक्ति का सारा कष्ट व बाधा दूर हो जाती है। यह बातें मैथन के वासुदेव नगर में नवनिर्मित ओमकारेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन वृंदावन से आए जन्मेजय कृष्ण शास्त्री महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही मोक्ष पाने का सरल व आसान माध्यम है। भागवत कथा भगवान कृष्ण का ही विग्रह रूप है जिसे सुनने व सुनाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। वही आनंद महाराज ने राम कथा सुनाकर उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर दिया। पूरी कथा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को सफल बनाने में संजय सिंह, सुधांशु शेखर झा, सजल रजक, जय बनर्जी, संजय सिंह, अरविद सिंह, रंजीत सिंह, चुनचुन शर्मा, राधेश्याम तिवारी, समिता सिंह, रानी सिंह, पूनम सिंह, रमाकांत तिवारी, ज्वाला सिंह, अखिलेश्वर सिंह, एसएन कुमार, मिथिलेश साव, रामनारायण यादव, प्रोफेसर एमपी सिंह, आलोक मंडल, सुनीता सिंह, मन्ना देवी, मंजू देवी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। ओमकारेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व रूद्र महायज्ञ 21 फरवरी तक चलेगा। 20 फरवरी को नगर भ्रमण का आयोजन होगा।