विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gangs of Wasseypur: डान के करीबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सकते में वासेपुर; फहीम के बेटे ने कह दी बड़ी बात

By MritunjayEdited By:
Published: Wed, 24 Nov 2021 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 06:47 PM (IST)

Gangs of Wasseypur वासेपुर में एक बार फिर खून-खराबा हुआ है। डान के नाम से मशहूर फहीम खान के करीबी ...और पढ़ें

वासेपुर का जमीन कारोबारी नन्हे खान ( फाइल फोटो)।
वासेपुर का जमीन कारोबारी नन्हे खान ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। शहर से बीच स्थित वासेपुर में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या की गुत्थी अभी ठीक से पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि फिर एक हत्या हो गई। बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े 3:30 बजे जमीन कारोबारी नन्हे खान को नजदीक से छह गोली ठोक दी। इसके बाद अपराधी आराम से निकल गए। जमीन पर गिरे नन्हे को उठाकर धनबाद के सरकारी मेडिकल कालेज एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हत्या के बाद वासेपुर हतप्रभ है। आखिर इलाके में डान के नाम से मशहूर फहीम खान और उनके आदमियों को कौन चुनाैती दे रहा है। नन्हे फहीम का करीबी था।

बाइक पर सवार थे हत्यारे

वासेपुर से लगे नया बाजार के गद्द मोहल्ला में नन्हे खान का घर है। वह आरा मोड़ की तरफ से बुलेट पर सवार होकर लाैट रहा था तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अपराधी एक बाइक पर सवार थे। गोली मारने के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस पहुंची। तबतक अपराधी भाग चुके थे। सिटी एसपी आर रामकुमार, एएसपी मनोज स्वर्गियारी ने भी पहुंच मामले की जांच की। 

वासेपुर के गैंग्स में आपसी अदावत का परिणाम तो नहीं

वासेपुर में फहीम खान का दबदबा रहा है। वह फिलहाल जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। नन्हे खान, फहीम का करीबी बताया जाता है। पुलिस इस घटना को वासेपुर के गैंग्स के बीच आपसी अदावत से जोड़कर देख रही है। वैसे जांच के बाद मामला सामने आएगा। अपराधी बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़क भाग निकले। 

समर्थकों ने किया हंगामा

घटना के बाद जैसे ही नन्हे खान की माैत की सूचना मिली समर्थक उग्र हो गए। अस्पताल में हंगामा किया। फहीम खान का बेटा इकबाल भी अस्पताल पहुंचा। वह काफी गुस्से में था। उसने नन्हे की हत्या में शामिल हत्यारों की तरफ इशारा किया। पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की।

इकबाल ने प्रिंस खान पर लगाया बड़ा आरोप

घटना के बाद अस्पताल पहुंचा फहीम खान का बेटा इकबाल काफी गुस्से में दिखा। उसने हत्या का आरोप प्रिंस खान पर लगाया। उसने कहा कि प्रिंस खान छुप कर वार कर रहा है। उसने रंगदारी वसूली के लिए हत्या करवाई है। कहा-प्रिंस का मेरे साथ दुश्मनी था। मेरे सीने पर गोली मारकर जाता।