कोविड-19 का शहर में नहीं हो रहा पालन, पुलिसकर्मियों के सामने भी उड़ रही नियमों की धज्जियां Dhanbad News
शहर में कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। बावजूद लोग लापरवाह हो गए हैं। बाजार में पहले जैसी भीड़ लगने लगी है। लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं।मार्केट में खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी ठीक से नहीं हो रहा है।
धनबाद, जेएनएन: शहर में कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। बावजूद लोग लापरवाह हो गए हैं। बाजार में पहले जैसी भीड़ लगने लगी है। लोग बेखौफ नजर आ रहे हैं। मास्क भी काफी कम लोग ही लगा रहे हैं। मार्केट में खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी ठीक से नहीं हो रहा है। पुलिस के सामने भी लोग बेखौफ होकर बगैर मास्क घूम रहे हैं। कोरोना को लेकर प्रशासनिक आदेश की हर जगह धज्जियां उड़ रही है। करोना को लेकर पूर्व के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मॉल में भी सभी नियमों का पालन नहीं होता दिख रहा है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार मॉल में बगैर मास्क के प्रवेश पर निषेध है, जो लोग मास्क लेकर वहां नहीं पहुंचते हैं उसे मॉल प्रबंधन द्वारा मास्क उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, पर कुछ मॉल ने मास्क उपलब्ध कराना बंद कर दिया। सैनिटाइजर व थर्मल की व्यवस्था के अलावा और कुछ नहीं हो रहा है। सिटी सेंटर स्थित रिलायंस फ्रेश में भी मास्क अब नहीं दिए जा रहे हैं। वही बिग बाजार में कुछ दिन पूर्व तक मास्क दिए जा रहे थे।