यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निगम का जारी है अतिक्रमण हटाओ सफाई कराओ अभियान, श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक हुई सफाई
नगर निगम का सफाई कराओ और सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। श्रमिक चौक से लेकर गया पुल ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन : नगर निगम का सफाई कराओ और सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को श्रमिक चौक से लेकर गया पुल होते हुए बैंक मोड़ तक सड़क के दोनों ओर सफाई की गई। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार खुद अपनी टीम के साथ सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक सफाई कराते नजर आए। इस दौरान कई स्थाई अतिक्रमणकारियों को भी हटाया गया। ठेला, खोमचा, पोस्टर-बैनर और अवैध होर्डिंग्स भी उताया गया। लगभग सात ट्रैक्टर धूल-मिट्टी और तीन ट्रैक्टर अवैध कब्जा जब्त किया गया। कुछ दुकानदारों को सफाई करने के हिदायत देकर छोड़ दिया गया। यह भी कहा गया कि अब अगर सफाई अभियान के दौरान गंदगी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त के साथ कार्यपालक पदाधिकारी मो. अनीस भी मौजूद थे। नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण और सफाई दोनों में किसी से भी समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर सफाई हर हाल में होनी चाहिए। अतिक्रमण मुक्त शहर नजा आना चाहिए। कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीस और अंचल के पदाधिकारियों को यह कार्य सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही पर सीधे कार्रवाई की बात कही गई है। नगर निगम ने दो दिन पहले छाताटांड़ अंचल में बैंक मोड़, मटकुरिया से लेकर और पुटकी तक विशेष सफाई अभियान चलाया था।
