Move to Jagran APP

Coronovirus: दिल्ली और मुंबई में बढ़ते मामले को देखते हुए एक बार फिर से केंद्र ने दी चेतावनी... धनबाद बेपरवाह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बावजूद संभावित चौथी लहर के खतरे को देखते हुए धनबाद स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। एक बार फिर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेतावनी दी है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 01:16 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 01:16 PM (IST)
Coronovirus: दिल्ली और मुंबई में बढ़ते मामले को देखते हुए एक बार फिर से केंद्र ने दी चेतावनी... धनबाद बेपरवाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बावजूद संभावित चौथी लहर के खतरे को देखते हुए धनबाद स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। एक बार फिर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेतावनी दी है। दरअसल दिल्ली समेत कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के ऊपर हो गई है। इसके बावजूद जिले में आरटी पीसीआर की जांच महज खानापूरी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ लोगों पर रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन का यह पालन नहीं है। इसके अनुसार आरटी पीसीआर जांच ज्यादा करने हैं।

prime article banner

अब औसतन हो रहे हैं 100 जांच

कोरोनावायरस की दूसरी और तीसरी लहर के दौरान जिले में प्रत्येक दिन ढाई हजार धनबाद वासियों की आरटी पीसीआर से जांच हो रही थी। अलर्ट के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की संख्या लगातार बढ़ रही थी। लेकिन अब संभावित चौथी लहर के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। औसतन धनबाद में 100 लोगों की आरटी पीसीआर जांच हो रही है। ऐसे में जांच के नाम पर स्वास्थ्य विभाग महज खानापूरी कर रहा है।

कब कितने आरटी पीसीआर जांच

21 मई 147

20 मई 110

19 मई 9

18 मई 128

17 मई 144

कोट

पंचायत चुनाव के कारण कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है। बावजूद विभिन्न मुख्य जगहों पर जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। आरटी पीसीआर जांच अधिक से अधिक करने के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग को कहा जा रहा है।

डॉ श्याम किशोर, सिविल सर्जन, धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.