Coronavirus Vaccination Preparation: अब तक के वैक्सीन से अलग होगी रखरखाव की व्यवस्था, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Coronavirus Vaccination Preparation कोरोना वैक्सीन को देने के लिए राज्य में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्यालय में चयनित लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है। अब मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण शुरू हो रहा है।
धनबाद, जेएनएन। Coronavirus Vaccination Preparation कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में देश भर में चल रहा है। वैक्सीन के आने का इंतजार हर कोई कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीन के आने की पूर्व तैयारी जारी है। रांची मुख्यालय के निर्देश पर धनबाद में भी इसकी तैयारी हो रही है। वैक्सीन के लिए अलग से कोल्ड चेन मेंटेनेंस की व्यवस्था की जाएगी। अब तक जितने अलग-अलग टीकाकरण में प्रयोग आने वाले टीके हैं, उससे यह वैक्सीन को अलग रखा जाएगा। सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास बताते हैं टीकाकरण को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए कोल्ड चेन मेंटेनेंस के लिए अलग से व्यवस्था होगी। मुख्यालय के निर्देश का पालन किया जा रहा है। इसकी तमाम व्यवस्था ऑनलाइन रहेगी। कहीं पर भी वैक्सीन की कमी होने पर मुख्यालय को जानकारी मिल जाएगी।
टीकाकरण को लेकर शुरू हुआ प्रशिक्षण
कोरोना वैक्सीन को देने के लिए राज्य में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मुख्यालय में चयनित लोगों को इसका प्रशिक्षण दिया गया है। अब मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। इसमें डॉक्टर कर्मचारियों के सहित कोल्ड चेन मेंटेनेंस करने वाले कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल इस संबंध में डॉक्टर और कर्मचारियों की सूची भेजी जा रही है।
नियत तापमान में रहता है वैक्सीन
सामान्य टीकाकरण में प्रयुक्त होने वाले दवाओं को एक नियत तापमान में रखा जाता है। नियत तापमान में रखे जाने के कारण उसकी गुणवत्ता बरकरार रहती है। स्टोर से लेकर आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों तक भी वैक्सीन को एक आइस पैक बॉक्स में भर कर ले जाया जाता है ताकि गुणावता खराब ना हो। इसे ही कोल्ड चैन मेंटिनेस कहा जाता है।
कोरोना वैक्सीन के लिए अलग से होगी व्यवस्था
कोरोना वायरस के वैक्सीन के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इसके लिए स्टोर रूम, आइस पैक बॉक्स कि अलग जगह विभिन्न जिलों में चयनित की जा रही है। मुख्यालय की ओर से अलग से उपकरण और सामान भी भेजे जा रहे हैं। इसकी व्यापक तैयारी अब जल्द पूरे जिले में शुरू होने जा रही है।
कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल वैक्सीन के आने की पहले की तैयारी विभाग में शुरू हो रही है। मास्क का प्रयोग करें, शारीरिक दूरी का पालन करें।
-डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद