Coronavirus Alert: रहीम की रिपोर्ट लेकर घर आया रईस, हंगामा बरपा तो PMCH ने दी सफाई
कोविड अस्पताल में इलाजरत 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों को घर भेज दिया गया। इसमें मालकेरा का वह युवक भी शामिल है जिसकी रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था।
धनबाद, जेएनएन। यह कोरोना भी खूब परेशान कर रहा है। मरीज, डॉक्टर और प्रशासन सबके सब परेशान हैं। जरा-सी भी चूक हो रही है तो हंगामा हो जा रहा है। रईस को रहीम का रिपोर्ट मिलने के बाद हंगामा बरपा था। अब सक कुछ शांत हो गया है।
कोविड अस्पताल में इलाजरत 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन लोगों को शुक्रवार के घर भेज दिया गया। इसमें मालकेरा का वह युवक भी शामिल है जिसकी रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। युवक अपने साथ जो रिपोर्ट लाया है उसमें उसका नाम रहीम है। नाम को लेकर ही विवाद हुआ था। युवक ने कहा है कि उसका नाम रईस है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने उसका नाम रहीम कर दिया। 15 मई को मुंबई से धनबाद लौटने के बाद उसने सदर अस्पताल में स्वॉब दिया था। 25 को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रईस का कहना था कि वह रहीम नहीं है। पर्ची में मोबाइल की जगह रईस का ही नंबर था।
दूसरी ओर जिला महामारी रोग के नोडल पदाधिकारी डॉ. जफरूल्लाह का कहना था रहीम नाम के तीन लोगों की जांच हुई थी। इसमें दो नगेटिव था, एक पॉजिटिव था। जो पॉजिटिव था, वह रईस था। नाम के कारण शुरूआत में परेशानी हुई, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।