Move to Jagran APP

Coronavirus Giridih News Update: गिरिडीह में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस, सभी प्रवासी

गिरिडीह में ज्यादातर कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। सुखद बात यह है कि कोरोना मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:35 PM (IST)
Coronavirus Giridih News Update: गिरिडीह में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस, सभी प्रवासी
Coronavirus Giridih News Update: गिरिडीह में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस, सभी प्रवासी

गिरिडीह, जेएनएन। Coronavirus Giridih News Update:  गिरिडीह में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रह है। रविवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। चारों प्रवासी हैं। लॉकडाउन के बाद अपने घर लाैटे हैं। इसी के साथ गिरिडीह में कोरोना मरीजों की संख्या 93 हो गई है। हालांकि इनमें 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक की मृत्यु हुई है। 

loksabha election banner

चार कोरोना मरीज मिलने के बाद गिरिडीह प्रशासन कोविड अस्पताल में भर्ती कर जांच की तैयारी में जुट गया है। शनिवार को भी गिरिडीह में कोरोना का एक मरीज मिला था। गिरिडीह में ज्यादातर कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। सुखद बात यह है कि कोरोना मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। 

शनिवार को बोकारो में मिले छह मरीज

पीएमसीएच धनबाद से शनिवार को देर शाम मिली रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गोमिया के रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्य व एक अन्य महिला शामिल है। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एके पाठक ने बताया कि पांच लोगों में से एक महिला, उसकी दो बेटी व दो पुरुष शामिल हैं। संक्रमित बच्चियों की उम्र दस वर्ष के आसपास है। वहीं महिला महिला व पुरुष की उम्र क्रमश: 35 से 45 वर्ष के बीच के हैं। वहीं एक अन्य महिला सेक्टर वन डी ब्लॉक की रहनेवाली है। वह दिल्ली से लौटी थी। वहीं गोमिया में मिले सभी मरीज चार दिन पहले मुंबई से लौटे थे। जिन्हें गोमिया के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। शुक्रवार को गुरुवार को भी दिल्ली से आई एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। शुक्रवार को मुंबई से लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल संख्या 44 हो गई। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। 27 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। 15 का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के कोरोना वार्ड में चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.