Move to Jagran APP

आजादनगर, ऊपरकुल्ही और तोपचांची के चिरूडीह में लगा क‌र्फ्यू

धनबाद धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 के मौलाना आजाद ऊर्दू हाई स्कूल आजादनगर की महिला की कोरोना वायरस से मौत के बाद एसडीओ राज महेश्वरम ने अगले आदेश तक क‌र्फ्यू की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:06 PM (IST)
आजादनगर, ऊपरकुल्ही और तोपचांची के चिरूडीह में लगा क‌र्फ्यू
आजादनगर, ऊपरकुल्ही और तोपचांची के चिरूडीह में लगा क‌र्फ्यू

धनबाद : धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 के मौलाना आजाद ऊर्दू हाई स्कूल, आजादनगर की महिला की कोरोना वायरस से मौत के बाद एसडीओ राज महेश्वरम ने अगले आदेश तक क‌र्फ्यू की घोषणा की है। इसके अलावा धनबाद, ऊपरकुल्ही, हमीद नगर और तोपचांची के चिरूडीह में भी क‌र्फ्यू लगाया गया है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। भूली ओपी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अंचल अधिकारी धनबाद प्रशात कुमार लायक के नेतृत्व में काटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है तथा कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है। साथ ही होम या इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, क्षेत्र का सैनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई करने के लिए टीम का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में शत फीसद लोगों को आरोग्य सेतु एप उपयोग करने के लिए इंसिडेंट कमाडर को निर्देश दिया है। कंटेनमेंट जोन : पूरब में मोहम्मद अतीक के घर तक, पश्चिम में फिरोज अंसारी के घर तक, उत्तर में मुन्ना रोशन के घर तक तथा बाउंड्री, दक्षिण में फहीमुद्दीन तथा फिरोज अंसारी के घर तक। बफर जोन : पूरब में विनोद चौक से आरा मोड, पश्चिम में ए ब्लॉक भूली बस्ती, उत्तर में अमन सोसायटी भूली मेन रोड, दक्षिण में मेन रोड भूली। नोडल पदाधिकारी : अरुण कुमार दास 9939591427, आलोक विश्वकर्मा 9431390974, मोहम्मद अनीश 9122396877, देश राज यादव 9431135840, सिता राम बैठा 7717757642, संतोष कुमार 9955843062। कंट्रोल रूम : देव शकर प्रसाद 8002284277, राकेश रंजन 7004740211, अब्दुल मजीद 9031382386, महेश्वर सोरेन 9123292392, समीम बारी 7488083297, विवेकानंद मींज, कोलेश्वर किस्कु 8084911280।

loksabha election banner

-तातरी पंचायत के चिरुडीह के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति :

तोपचाची प्रखंड के तातरी पंचायत के चिरूडीह में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मध्य विद्यालय चिरुडीह में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था अनिल कुमार के नेतृत्व में काटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है तथा कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है। कंटेनमेंट जोन : पूरब में पंकज कुमार चौधरी की बाड़ी, पश्चिम में सुनील कुमार चौधरी की बाड़ी, उत्तर में परती जमीन, दक्षिण में तोपचाची कतरास रोड। बफर जोन : पूरब में चिनपुन विलेज, पश्चिम में कर्माटाड़ विलेज, उत्तर में कालाझार विलेज, दक्षिण में बकसकुरा विलेज। ::नोडल पदाधिकारी

राजेश कुमार महतो 6204387286, डॉ जयंत कुमार 7717745336, संतोष कुमार मंडल 9958906892, सोमर माझी 9471359510, कुलदीप महतो 7362876330, हासिम अंसारी 7250233995। ::कंट्रोल रूम

केस्टो कुमार बेसरा 9431530386, प्रकाश राम 8862963182, लल्लन कुमार 7654973280, घनश्याम महतो 8651704247, बालेश्वर रविदास 9973853506।

........

ऊपर कुल्ही, हमिद नगर के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

धनबाद नगर निगम के वार्ड 43 के ऊपर कुल्ही हमिद नगर में कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति मिलने के बाद वहा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आगनबाड़ी केंद्र हमिद नगर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के नेतृत्व में काटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया गया है। संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का भी निर्माण किया गया है। कंटेनमेंट जोन : पूरब में अशोक कुमार के घर तक, पश्चिम में अनिल सिंह के घर तक, उत्तर में रोड, दक्षिण में खाली जमीन। बफर जोन : पूरब में निजी मकान, पश्चिम में खाली जमीन, उत्तर में खाली जमीन, दक्षिण में खाली जमीन। ::नोडल पदाधिकारी

अरुण कुमार दास 9939591427, सुनील कुमार 9431314338, अमित खालको 9431135812, कुणाल कुमार 9911593863, संजार आलम 7004605285। ::कंट्रोल रूम श्यामलाल माजी 6204577824, वली उर रहमान 9709900180, मेराज आलम 7488149559, प्रणव नंदी 9474102949


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.