विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर से बढ़ा कोरोना का खौफ, नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा; धनबाद समेत सभी जिलों के सिविल सर्जन को मिला ये निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 19 Dec 2023 09:40 AM (GMT+05:30)

Dhanbad News कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 मिला है जो तेजी से फैल रहा है। केरल में कोरोनावायरस से संक्रमित ...और पढ़ें

फिर से फैला कोरोना का खतरा, नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा
फिर से फैला कोरोना का खतरा, नया वेरिएंट JN.1 तेजी से फैल रहा

जागरण संवाददाता, धनबाद। देश में एक बार फिर से कोरोनावायरस का खतरा शुरू हो गया है। केरल में पिछले 8 दिसंबर को कोरोनावायरस का नया वेरिएंट JN.1 मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है।

इसके आलोक में राज्य सरकार ने धनबाद समेत सभी जिलों के सिविल सर्जन को अलर्ट रहने को कहा है। कोरोना से पीड़ित मरीजों की सतत निगरानी करने का निर्देश जारी किया है। केरल में इन दोनों कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

सर्दी खांसी के साथ तेज बदन दर्द की शिकायत

जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग के प्रमुख डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट सर्दी, खांसी के साथ तेज बदन दर्द लेकर आ रहा है। इसे लेकर सभी प्रभारी को निर्देश जारी किया जा रहा है।

सरकारी अस्पताल में जांच की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। इसे लेकर जिला स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी जिले में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है। विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

धनबाद में 17 लाख लोगों को लगा है टीका

धनबाद में अब तक 17 लाख लोगों को कोरोनावायरस रोधी का टीका लगाया गया है। 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि धनबाद में अभी कोरोनावायरस का कोई भी टीका सरकारी अस्पताल में मौजूद नहीं है। सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने बताया की जरूरत के हिसाब से मुख्यालय से मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

NIA ने आठ आंतकियों को दबोचा, जमशेदपुर-बोकारो सहित 19 ठिकानों पर छापा; झारखंड से लेकर कर्नाटक तक फैला था जाल

एक घंटे 40 मिनट विलंब से पहुंचा इंडिगो का मुंबई-रांची विमान, मौसम की मार; उड़ान में आई देरी से यात्री परेशान