Corona in Dhanbad News Update : धनबाद के गोमो में मिला कोरोना पॉजिटिव, कर्फ्यू लगाने की तैयारी में जुटा प्रशासन
Corona in Dhanbad News Update धनबाद में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। डीसी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की। युवक का रांची के मेडिका अस्पाल में इलाज चल रहा है।
धनबाद, जेएनएन। Corona in Dhanbad News Update धनबाद में गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। धनबाद डीसी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की। कोरोना पॉजिटिव युवक गोमो का रहने वाला है। सूचना के अनुसार, वह पहले निचीतपुर क्लीनिक में भर्ती था। वहां से इसकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इससे पहले मंगलवार को सदर अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन सहित कुल तीन मामले सामने आए थे। धनबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इधर, पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन रेस हो गया है। युवक का कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाला जा रहा है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन कंटेनमेंट जोन चिह्नित करने की तैयारी में जुट गया है। इस दौरान क्षेत्र में कम से कम 14 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगा। लोंगों को घर के बाहर निकलने की छूट नहीं होगी।
सदर अस्पताल के दोनों लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव : इससे पहले धनबाद सदर अस्पताल के दो लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दोनों का इलाज सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19 अस्पताल) में चल रहा है। लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल के 60 से अधिक डॉक्टर एवं कर्मी की जांच की गई। इधर, दोनों के परिजनों का भी स्वाब लिया गया है। परिजनों को भी पीएमसीएच में क्वारंटाइन किया गया है।
मां से दूर हुई तीन माह की बच्ची, लिया गया स्वाब : सदर अस्पताल की महिला लैब टेक्नीशियन काम के बाद घर जाती थी। उसके तीन माह की बच्ची का स्वाब संग्रह किया गया है। संग्रह के बाद बच्ची को उसकी मां से दूर कर दिया गया है। महिला सेंट्रल अस्पताल में भर्ती है। वहीं नन्ही बच्ची को उसके नानी के घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दोनों कर्मचारियों की संपर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।
PMCH की अवस्था देखकर घबराए परिजन : सिंदरी की छात्रा की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19 अस्पताल) में भर्ती कर दिया गया है। वह दिल्ली में सीएस की पढ़ाई करती थी। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से सिंदरी लौटी थी। उसके परिजन को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। पहले उसके परिजनों को पीएमसीएच लाया गया, लेकिन परिजनों ने पीएमसीएच की अवस्था देखकर दूसरे जगह शिफ्ट करने की बात कही। इसके बाद सभी को रेलवे अस्पताल के क्वारंटाइन में भेजा गया है।