Move to Jagran APP

सिटी मैनेजर शब्बीर और जेई में धक्का-मुक्की, तनातनी के बीच वासेपुर व सिंह मेंशन समर्थक आए आमने-सामने Dhanbad News

Dhanbad Municipal Corporation बुधवार को धनबाद नगर निगम में जरा सी बात पर सिंह मेंशन के समर्थक और वासेपुर से लोग निगम कैंपस में पहुंच गए। इसके बाद निगम परिसर का माहौल गरम हो गया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 10:33 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 10:33 PM (IST)
सिटी मैनेजर शब्बीर और जेई में धक्का-मुक्की, तनातनी के बीच वासेपुर व सिंह मेंशन समर्थक आए आमने-सामने Dhanbad News
सिटी मैनेजर शब्बीर और जेई में धक्का-मुक्की, तनातनी के बीच वासेपुर व सिंह मेंशन समर्थक आए आमने-सामने Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम (Dhanbad Municipal Corporation) बुधवार को जंग का मैदान बन गया। जरा सी बात इतनी बढ़ गई कि सिंह मेंशन के समर्थक और वासेपुर से लोग निगम कैंपस में पहुंच गए। दोनों तरफ से दो-दो गाड़ियां भरकर लोग पहुंचे और एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। हंगामा बढ़ता देख उप नगर आयुक्त राजेश कुमार सिंह को अपने कार्यालय से बाहर आना पड़ा और उन्होंने हिदायत दी कि अगर तुरंत केंपस खाली नहीं किया तो सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

loksabha election banner

यह पूरा विवाद सिटी मैनेजर शब्बीर और निगम के ही जेई विकास कुमार के बीच तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ था। जानकारी के अनुसार, उप नगर आयुक्त के चेंबर में विकास कुमार बैठकर कुछ बात कर रहे थे। इसी बीच शब्बीर कुछ लोगों के साथ उप नगर आयुक्त के पास पहुंचे। शब्बीर ने जेई को उठने का इशारा किया। यह भी कहा कि आपको तो सीनियर को देखते ही कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। इसपर बात बढ़ गई और विकास ने कह दिया कि ज्यादा सीनियर नहीं बनो। दोनों तू-तू मैं-मैं करते हुए एक दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे।

इसके बाद उप नगर आयुक्त के चेंबर से निकलकर शब्बीर ने वासेपुर से कुछ लोगों को बुला लिया। वहीं दूसरी ओर विकास ने सिंह मेंशन को खबर कर दी। वासेपुर और सिंह मेंशन से दो-दो गाड़ियां भरकर लोग नगर निगम परिसर में पहुंच गए। इसके बाद निगम परिसर का माहौल गरम हो गया और तनातनी के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने के बाद उप नगर आयुक्त को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।

ऐसा कुछ नहीं था। ऑफिस में हल्का फुल्का तो यह सब होता रहता है। दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। -राजेश कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.