यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तोपचांची थाना के सामने कंटेनर चालक ने तलवार, भुजाली व नकली रिवाल्वर से पुलिस को ललकारा
तोपचांची तोपचांची थाना के सामने मंगलवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले का आरोपी कबीरडीह गांव निवासी कंटेनर चालक अब्दुल ...और पढ़ें

तोपचांची : तोपचांची थाना के सामने मंगलवार को दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले का आरोपी कबीरडीह गांव निवासी कंटेनर चालक अब्दुल वाहिद ने नकली रिवाल्वर व तलवार लहराकर पुलिस को ललकारते हुए दहशत फैला दी। उसको गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस उसके पीछे पीछे दौड़ रही थी, लेकिन जब वह ललकारता तो पुलिस के पांव पीछे पड़ने लगते थे। उस नकली रिवाल्वर को देखकर जीटी रोड पर गुजर रहे वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को भी भयभीत करता रहा। रिवाल्वर के बल पर उसने एक बस को रुकवाया। इतना ही नहीं चालक को उतारकर बस को हाइजेक करने की कोशिश की। उसकी इस हरकत से जीटी रोड पर अफरा तफरी मची रही। लोग इधर-उधर भाग रहे थे। दुकानों के शटर भी गिरने लगे। उसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। क्या है मामला : बताया जाता है कि तोपचांची थाना के कबीरडीह निवासी अब्दुल वाहिद पर उसके ससुराल वालों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज करवाया था। एक पुलिस अधिकारी उसे फोन कर बुला रहा था। लेकिन थाना को सहयोग करने के बजाय वह उस अधिकारी को ही फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल वाहिद कंटेनर लेकर कोलकाता से औरंगाबाद जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तोपचांची थाना के पास बैरियर लगा दिया। पुलिस की चेकिग को देख आरोपित अब्दुल वाहिद अपनी कंटेनर को थाना से 100 कदम की दूरी पर रोककर, तलवार, भुजाली व नकली रिवाल्वर निकालकर पुलिस को ललकारने लगा। पकड़े जाने के बाद थाना में भी आरोपित अपनी पत्नी तथा ससुराल वालों के खिलाफ बातें बोलकर लगातार शोर मचा रहा था। पुलिस ने आरोपित के पास पुलिस ने दो तलवार, एक भुजाली, एक लोहे का पंच तथा एक नकली रिवाल्वर बरामद किया है।
