Move to Jagran APP

Jharkhand : बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण, NH-80 का चौड़ीकरण हेतु निविदा कार्य पूर्ण

साहिबगंज से मनिहारी के बीच गंगा पुल के निर्माण हेतु टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके लिए भू अधिग्रहण का कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 06:46 PM (IST)
Jharkhand : बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण, NH-80 का चौड़ीकरण हेतु निविदा कार्य पूर्ण
Jharkhand : बरसात बाद शुरू होगा गंगा पुल का निर्माण, NH-80 का चौड़ीकरण हेतु निविदा कार्य पूर्ण

धनबाद, जेएनएन। साहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उपायुक्त चितरंजन कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने से सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा सहित जिले भर के अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में कहा कि साहिबगंज से मनिहारी के बीच गंगा पुल के निर्माण हेतु टेंडर कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके लिए भू अधिग्रहण का कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है। साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल का निर्माण होने से न केवल साहिबगंज जिले का विकास होगा। इससे यहां की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मिर्जाचौकी से फरक्का सीमा तक एनएच-80 के चौड़ीकरण हेतु निविदा कार्य पूर्ण है। 

loksabha election banner

उपायुक्त ने कहा कि राजमहल की गोद में बसा साहिबगंज जिला इतिहास के पन्नों एवं स्वतंत्रता आंदोलन में एक अलग पहचान रख रहा है। यहां के निवासियों के लिए गौरव की बात है कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कर न केवल अपने पुरखों के त्याग, तपस्या और संघर्षों को याद करते हैं। बल्कि भविष्य की पीढ़ी और बच्चों को संदेश देना चाहते हैं कि इस राष्ट्र की स्वतंत्रता जो इतने संघर्षों के बाद प्राप्त की गई है, जिसके लिए आज भी हमारे राष्ट्र रक्षक बलिदान दे रहे हैं, इसे कायम रखने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

उपायुक्त ने इस जिला के अमर शहीद सिदो कान्हू के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह बलिदानियों की धरती रही है। उपायुक्त ने विगत दिनों राष्ट्र की सुरक्षा के लिए साहिबगंज जिले के तीन वीर सपूत मुन्ना यादव (छत्तीसगढ़), कुंदन कुमार ओझा (गलवान घाटी, लद्दाख) तथा कुलदीप (श्रीनगर) शहीद हुए हैं। उन जवानों एवं उनके परिवार वालों को जिला प्रशासन की ओर से उन्होंने सादर नमन किया। इस दौरान डीसी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की उपलब्धियां गिनाई। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगी पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.