Move to Jagran APP

बरटांड बस डिपो में दुर्गा पूजा पर नगर आयुक्त को आपत्ति, विधायक ने किया विरोध Dhanbad News

नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप रात 9.30 बजे निगम अधिकारियों के साथ बस डिपो आ धमके और बजरंगबली मंदिर के पास नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी का बन रहे पंडाल को उखाडऩे का निर्देश दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:13 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:13 AM (IST)
बरटांड बस डिपो में दुर्गा पूजा पर नगर आयुक्त को आपत्ति, विधायक ने किया विरोध Dhanbad News
बरटांड बस डिपो में दुर्गा पूजा पर नगर आयुक्त को आपत्ति, विधायक ने किया विरोध Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम के आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप को बरटांड बस डिपो में दुर्गा पूजा के आयोजन पर आपत्ति है। उन्होंने शनिवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण रोकवा दिया। इसका स्थानीय लोगों और विधायक राज सिन्हा ने विरोध किया है।

loksabha election banner

नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप रात 9.30 बजे निगम अधिकारियों के साथ बस डिपो आ धमके और बजरंगबली मंदिर के पास नवयुवक संघ दुर्गा पूजा कमेटी का बन रहे पंडाल को उखाडऩे का निर्देश दिया। पंडाल बना रहे बंगाल के कारीगरों को फटकार लगाते हुए तत्काल काम रोकने का आदेश फरमाया। नगर निगम द्वारा पंडाल का काम रोकने की सूचना पाकर पूजा कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद प्रतिनिधि कुमार कौशल व आस-पास के दुकानदार बस डिपो पहुंच गए। लोगों ने विरोध करते हुए बस डिपो परिसर में पंडाल बनने देने का आग्रह किया, लेकिन नगर आयुक्त ने एक नहीं सुनी। बात करने गए पार्षद प्रतिनिधि कुमार कौशल को फटकार लगाते हुए रविवार को आकर मिलने की बात कही। निगम कर्मचारियों आरी से रस्सी काटते हुए पंडाल का कुछ हिस्सा खोल दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए। वे नगर आयुक्त व निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच हंगामा की सूचना पाकर एसडीओ राज महेश्वरम, डीएसपी लॉ एंड ऑडर मुकेश कुमार व धनबाद थाना के इंस्पेक्टर आ गए। दुकानदारों ने विधायक राज सिन्हा को सूचना कर दी।

रात 10.30 बजे वह भी बरटांड़ पहुंचे। सूचना पाकर जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। एसोसिएशन ने भी दुर्गा पूजा पंडाल रोके जाने का विरोध किया। लोगों का विरोध को देखते हुए विधायक ने फोन पर उपायुक्त से बात की। उपायुक्त ने मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने रविवार को नगर निगम और पूजा कमेटी के साथ बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.