BBMKU भवन निर्माण पर लगा ग्रहण, फंड के अभाव में ठेकेदार ने रोका काम Dhanbad News
विश्वविद्यालय अधिकारियों की मानें तो इसके लिए 1.59 करोड़ रुपए सरकार द्वारा आवंटित की गई लेकिन अभी तक यह राशि विश्वविद्यालय को मिली नहीं है।
धनबाद, जेएनएन। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) का भवन निर्माण कार्य बाधित हो गया है। इसका मुख्य कारण है मैथन जलआपूर्ति पाइपलाइन का विश्वविद्यालय के लिये आवंटित भूमि के बीचोबीच गुजरना। निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के समय विश्वविद्यालय अधिकारियों को जानकारी मिली की जिस स्थान पर ऐड्मिन ब्लॉक और कुलपति आवास का निमार्ण होना है, वहीं नीचे से मैथन जलआपूर्ति पाइपलाइन गुजरी है। इसके कारण भवन निर्माण कार्य में बाधाएं आ रही हैं। हालांकि ऐड्मिन ब्लॉक और कुलपति आवास को छोड़कर फिलहाल एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है।
विभागीय मामला होने के कारण संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है विश्वविद्यालय अधिकारियों की मानें तो इसके लिए 1.59 करोड़ रुपए सरकार द्वारा आवंटित की गई लेकिन अभी तक यह राशि विश्वविद्यालय को मिली नहीं है। राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण निर्माण कार्य फिलहाल बाधित है। इससे पूर्व भी सरकार ने भवन निर्माण के लिए 10 और फिर बाद में 62 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की थी। नवनिर्मित विश्वविद्यालय का भवन न होने के कारण फिलहाल विश्वविद्यालय का संचालन पॉलिटेक्निक भवन में चल रहा है। यह अद्यतन व्यवस्था की गई है। यही कारण है की विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था अभी दुरुस्त नहीं हो पाई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप