Move to Jagran APP

कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद से लड़ाना चाहती लोकसभा चुनाव!

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। अगर वह नहीं लड़े तो संग्राम सिंह को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

By mritunjayEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 05:02 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 05:02 PM (IST)
कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद से लड़ाना चाहती लोकसभा चुनाव!
कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद से लड़ाना चाहती लोकसभा चुनाव!

धनबाद, जेएनएन। झारखंड की राजनीति में नए-नए रंग और करतब दिखाने वाले पूर्व मंत्री समरेश सिंह ने एक नया राजनीतिक खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं। 

loksabha election banner

सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह फिलहाल किसी पार्टी में नहीं हैं। उनके पुत्र संग्राम सिंह इंटक के केके तिवारी गुट से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अपने पुत्र के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार मिले थे। इस दाैरान संग्राम सिंह को धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बनाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा को धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। अगर वह नहीं लड़े तो संग्राम सिंह को प्रत्याशी बनाया जाएगा। 

सूरजदेव सिंह के पुत्र मनीष का समरेश ने किया विरोधः दिवंगत सूरजदेव सिंह के पुत्र और झरिया के विधायक संजीव सिंह के भाई मनीष सिंह के लोकसभा चुनाव में संग्राम सिंह द्वारा समर्थन के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है।उन्होंने कहा कि उनके पुत्र ने मनीष सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह को समर्थन नहीं किया है। मनीष सिंह ने उनके पुत्र संग्राम सिंह को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की बात की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.