Move to Jagran APP

कांग्रेस ने थाली पीटकर प्रधान के वर्चुअल रैली का किया विरोध, कहा- राष्ट्रीय संकट काल में असफलता छुपा रही भाजपा

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली का थाली पीटकर विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पांच मिनट तक थाली पीटकर विरोध जताया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 10:51 PM (IST)
कांग्रेस ने थाली पीटकर प्रधान के वर्चुअल रैली का किया विरोध, कहा- राष्ट्रीय संकट काल में असफलता छुपा रही भाजपा
कांग्रेस ने थाली पीटकर प्रधान के वर्चुअल रैली का किया विरोध, कहा- राष्ट्रीय संकट काल में असफलता छुपा रही भाजपा

धनबाद, जेएनएन। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की वर्चुअल रैली पर थाली पीटकर विरोध जताया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा के नेतृत्व में काला मास्क लगाए कार्यकर्ताओं ने शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पांच मिनट तक थाली पीटकर विरोध जताया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संकट काल में भाजपा नेता वर्चुअल रैली का आयोजन कर अपनी असफलता को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।

loksabha election banner

बृजेंद्र ने कहा कि इस समय देश की सेना सीमा पर चीन से लड़ रही है। चीनी सेना ने हमारे 20 जवान मार दिए। हमारे और हमारे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों में कोरोना महामारी से। ऐसे समय में भाजपा नेता रैली कर अपना चेहरा चमका रहे हैं। नगर अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने कहा कि पूरा देश सैनिकों की शहादत पर गमगीन है। ऐसे में भाजपा नेताओं को वर्चुअल रैली कर राजनीति करते हुए शर्म आनी चाहिए। बैभव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान में थोड़ी सी भी संवेदनशीलता होती वे यह रैली नहीं करते।

एआइसीसी प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने इस बात का जवाब नहीं दिया कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य सबसे निचले स्तर पर है तो किन पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत में तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। मौके पर इजहार अहमद बिहारी, ताज आलम, अजय पासवान, सोनिया देवी, अनुज चौहान, आसिफ अली, दानिश अली आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को झारखंड में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान धनबाद में 80 स्थानों पर सामूहिक रूप से जुटकर कार्यकर्ताओं ने उनका भाषण सुना। विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में लगभग 200 कार्यकर्ता जुटे और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रधान का ऑनलाइन भाषण सुना। इसके अलावा अपने-अपने घरों से भी कार्यकर्ताओं ने प्रधान का भाषण सुना। जिले भर में 15000 से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.