Move to Jagran APP

Petrol Diesel के बढ़ते दाम के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लगाया-'महंगाई मुक्त' भारत का नारा

Dhanbad News पेट्रोल डीजल के दामों में हर रोज वृद्धि हो रही है। एलपीजी के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। महंगाई के विरोध में धनबाद के कांग्रेसी गुरुवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के जवाब में महंगाई मुक्त भारत का नारा दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 31 Mar 2022 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 09:25 PM (IST)
Petrol Diesel के बढ़ते दाम के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, लगाया-'महंगाई मुक्त' भारत का नारा
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि का विरोध करते धनबाद के कांग्रेसी ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय जनता पार्टी एक और कांग्रेस मुक्त भारत अभियान आ रही है। दूसरी ओर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर अब कांग्रेस भी हल्ला बोल दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस ने महंगाई मुक्त भारत का अभियान शुरू किया है। गुरुवार को यह अभियान झारखंड और देश के साथ धनबाद में भी शुरू हुआ। रणधीर वर्मा चौक पर सुबह 10:30 बजे से महंगाई मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट रही है। ऐसे में भारत में महंगाई मुक्त अभियान शुरू किया गया है ताकि गरीब भी चैन से जिंदगी जी सकें।

loksabha election banner

भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस का आंदोलन

भाजपा के तर्ज पर अब कांग्रेस भी अभियान शुरू कर रही है। कांग्रेस का कहना है महंगाई के कारण अर्थव्यवस्था डूब गई है। सिंह कहते हैं बढ़ती हुई पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें महंगाई बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा हर दिन खाद्य सामग्रियों की कीमत बढ़ रही है। मरीजों की दवाओं की कीमत बढ़ रही है। इससे हर तबका परेशान हो गया है। अच्छे दिन का वादा करके भाजपा सरकार ने सबके बुरे दिन लागी हैं। हमें यह अच्छे दिन नहीं चाहिए।

आंदोलन के पीछे जनाधार पाने की भी कोशिश

धनबाद कोयलांचल कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन पार्टी की स्थिति अब इतनी खराब हो गई है कि यह भी किसी से छुपी हुई नहीं है। इसके अलावा अब जल्द ही आंदोलन के बाल राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक नई कमेटी का गठन किया जाना है। यही वजह है कि अब कांग्रेस के नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। आंदोलन के बहाने कई नेताओं को अपने चेहरे चमकाने और जनाधार पाने की भी कोशिश होगी। बाकी की पूरी कोशिश है कि धनबाद कोयलांचल में अधिक से अधिक सदस्य अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाए। आने वाले विभिन्न चुनावों में कांग्रेस पार्टी को फायदा हो और फिर से जनाधार मिल पाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.