Move to Jagran APP

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस को मिले मौका : डॉ. अजय

धनबाद : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार शाम हाउसिंग में जिला कांग्रेस कार्यालय

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 May 2018 11:52 PM (IST)Updated: Tue, 15 May 2018 11:52 PM (IST)
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस को मिले मौका : डॉ. अजय
कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस को मिले मौका : डॉ. अजय

धनबाद : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार शाम हाउसिंग में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस तरह सात साल बाद धनबाद कांग्रेस को अपना कार्यालय मिला। लुबी सर्कुल रोड माडा कार्यालय के विपरित कांग्रेस कार्यालय सात वर्षो से सील पड़ा है। कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2011 में कांग्रेस कार्यालय सील किया गया था जिसके बाद से जिला कांग्रेस बिना कार्यालय के चल रही थी। केके आइटीआइ के रवि चौधरी के प्रयास से हाउसिंग कॉलोनी स्थित एलआइजी में कांग्रेस को यह कार्यालय मिला। दिन में विधि पूर्वक पार्टी कार्यालय में पूजा अर्चना की गई और फिर शाम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने इसका उद्घाटन कर धनबाद कांग्रेस को नए कार्यालय के रूप में सौगात दी। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सीट कम हुई पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहां कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन किया है। हम जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाने की रेस में हैं। कर्नाटक के राज्यपाल को सोच समझकर और सही फैसला चाहिए कि किसी के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीट है। गोवा, मेघालय व मणिपुर के फैसलों पर राज्यपाल को गौर करना चाहिए। वहां कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में उभरी फिर भी भाजपा व उनकी सहयोगी पार्टियों को सरकार बनाने का मौका दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस झारखंड में अगला लोकसभा व विधानसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस में कोई नेता नहीं सभी पार्टीगत प्रत्याशी

डॉ. अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई नेता नहीं हैं बल्कि सभी पार्टीगत प्रत्याशी है। फोटो चमकाने व एकदूसरे की पैर खींचने से ज्यादा महत्वपूर्ण संगठन को मजबूत करना है। पार्टी की बड़ी चुनौती प्रखंड व वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। जबतक संगठन को मजबूत नहीं करेंगे भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह अफवाह गलत है कि रवि चौधरी ने कार्यालय खोलने के लिए टिकट मांगा है। जिला कार्यालय खुल गया है अब इसी तरह प्रखंडों में कार्यालय खोलें। इस मौके पर कई कांग्रेसियों को सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, जोनल कोर्डिनेटर अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री ओपी लाल, पूर्व सांसद ददई दुबे, अजय कुमार दुबे, विजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, ललन चौबे, अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू, सुरेश चंद्र झा, रवि चौधरी, रविंद्र वर्मा, शमशेर आलम, मयुर शेखर झा, अभिजीत राज, कुमार गौरव उर्फ सोनू, कुमार संभव, राशिद रजा अंसारी, मदन महतो, योगेंद्र सिंह योगी, सीता राणा, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.