झरिया की बदहाल स्थिति के लिए सांसद, विधायक जिम्मेवार : कांग्रेस
????, ????? : ???????? ??? ???? ??? ???????? ?? ???????? ?? ????????? ??? ???? ?? ?? ???? ??????? ?? ????? ????? ????? ???? ??????? ???????? ???????? ???? ????? ?? ???? ??????? ???? ???, ????? ???? ??????? ???????? ????? ? ???????? ?? ????? ?? ?????? ?????
जासं, झरिया : बनियाहीर सात नंबर में शुक्रवार को कांग्रेस का कार्यक्रम चलो गांव की ओर हुआ। एआइसीसी के सदस्य संतोष कुमार ¨सह पहुंचे। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला प्रभारी बंटी दास, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार व बनियाहीर के लोगों ने स्वागत किया। संतोष स्थानीय महिलाओं व लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि झरिया की बदहाल स्थिति के लिए यहां के भाजपा सांसद व विधायक जिम्मेवार हैं। सांसद व विधायक पर तरस आ रहा है। झरिया के जिस क्षेत्र में जाते हैं। लोग पानी-पानी चिल्ला रहे हैं। चुनाव के समय वोट लेने के लिए भाजपा के नेता लोगों को भ्रम जाल में फंसाकर ठगने का काम करते हैं। यहां के लोगों को उसे ही वोट देना चाहिए जो आम आदमी का सिपाही बनकर लोगों की सेवा कर सके। कहा कि हथियार के काफिले में चलने व हत्या, रंगदारी की राजनीति करनेवाले किसी भी दल के उम्मीदवार को सोचकर ही वोट देना चाहिए। तभी झरिया का अस्तित्व बचेगा। मौके पर इरफान खान चौधरी, श्याम कुमार साहू, सूरज वर्मा, दीपक वर्मा, बाबू अंसारी, निसार आलम, गोपाल धारी, विकास दास, शंभू दास, सौरभ, सोनू, ललिता, रीना, देवकी, उíमला, विमली, उमा आदि थे।