Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती Dhanbad News

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर अवस्था में उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 05:04 PM (IST)
कांग्रेस नेता मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती Dhanbad News
कांग्रेस नेता मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक की तबीयत बिगड़ गई है। गंभीर अवस्था में उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी है। सूत्रों की मानें तो स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है। बताया जाता है कि 3 दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया है। मलिक ने सांस लेने में परेशानी और फीवर की शिकायत की थी। वहीं, उनको देखने धनबाद से कई लोग रांची पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

मन्नान मलिक लंबे समय तक धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ व इंटक के पदाधिकारी भी रहे। वे 2009 में धनबाद विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद राज्य सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री भी रहे। 2014 में भाजपा नेता राज सिन्हा से चुनाव हार गए। हाल ही खत्म हुए विधानसभा चुनाव 2019 में वे एक बार फिर से काग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस बार भी उन्हें राज सिन्हा ने शिकस्त दी। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा था कि यह चुनाव मन्नान मलिक का आखिरी चुनाव है।   

 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.