Move to Jagran APP

Jharia Chunav 2019 : कांग्रेस नेता जितेंद्र ने थामा भाजपा का दामन, रागिनी सिंह ने किया स्वागत

Jharkhand Assembly Election 2019 झरिया में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के पुराने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 03 Dec 2019 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 03 Dec 2019 09:45 PM (IST)
Jharia Chunav 2019 : कांग्रेस नेता जितेंद्र ने थामा भाजपा का दामन, रागिनी सिंह ने किया स्वागत
Jharia Chunav 2019 : कांग्रेस नेता जितेंद्र ने थामा भाजपा का दामन, रागिनी सिंह ने किया स्वागत

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 चौथे चरण में 16 दिसंबर को झरिया में मतदान होना है। उससे ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। झरिया के पुराने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। सब्जी पट्टी मेन रोड में मंगलवार को मिलन समारोह में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने जितेंद्र व अन्य का स्वागत किया।

loksabha election banner

जितेंद्र सिंह पूर्व झरिया नगर कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। मौके पर जितेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में में सभी को समान सम्मान दिया जाता है। यहां आम कार्यकर्ता भी पार्टी के बड़े पदाधिकारी से सीधे मिलकर अपनी बात रख सकता है। भाजपा में काम करने वालों की कदर होती है। कांग्रेस में ऐसा नहीं है। इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

कांग्रेस को आम जनता ने नकारा : इस दौरान रागिनी सिंह ने भी किसी का नाम लिए बिना कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आम जनता नकार चुकी है। इसलिए इस चुनाव में उन्हें फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। बता दें कि झरिया में रागिनी का मुकाबला अपनी ही जेठानी व कांग्रेस उम्मीदवार पूर्णिमा नीरज सिंह से है।

रागिनी ने श्रेय सदस्यों के आंदोलन को दिया : इधर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिह व आरएसपी कॉलेज आंदोलन के सभी प्रमुख सदस्यों की बैठक मंगलवार को विधायक कार्यालय में हुई। सभी ने रागिनी को समर्थन दिया। रागिनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कॉलेज को असुरक्षित से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण कर दिया है। इसका श्रेय सदस्यों के आंदोलन को जाता है। मौके पर अभिषेक सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र प्रसाद, रमेश पांडेय, मेघु गोप, मनोज यादव, शुभम चौबे आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.