विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस का हाथ झटक हाथी पर चढ़े भास्कर, टुंडी से लड़ेंगे चुनाव Dhanbad News

By mritunjayEdited By:
Published: Mon, 12 Aug 2019 08:04 AM (IST)

भास्कर ओझा ने कांग्रेस के टिकट पर 2014 में टुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पूरे देश की तरह ...और पढ़ें

कांग्रेस का हाथ झटक हाथी पर चढ़े भास्कर, टुंडी से लड़ेंगे चुनाव Dhanbad News
कांग्रेस का हाथ झटक हाथी पर चढ़े भास्कर, टुंडी से लड़ेंगे चुनाव Dhanbad News

टुंडी, जेएनएन। कांग्रेस नेता भास्कर ओझा हाथी पर सवार हो गए हैं। वह बसपा के टिकट पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बसपा नेताओं ने पार्टी में ओझा का स्वागत किया है।

भास्कर ओझा ने कांग्रेस के टिकट पर 2014 में टुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पूरे देश की तरह झारखंड में भी कांग्रेस के खिलाफ माहाैल है। कांग्रेस नेताओं को अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। दूसरी तरफ झामुमो के साथ गठबंधन होने पर टुंडी विधानसभा सीट कांग्रेस के हिस्से नहीं आएगी। इसे देख ओझा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बसपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि झारखंड में बसपा का कोई प्रभावी जनाधार नहीं है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुबल दास ने रविवार को लटानी में भास्कर ओझा के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। सुबल ने कहा कि शनिवार को बसपा प्रदेश कार्यालय रांची में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भास्कर ने पार्टी की सदस्यता ली। सुबल ने कहा कि बसपा झारखंड की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके पूर्व आंबेडकर क्लब लटानी के युवाओं ने भास्कर ओझा का जोरदार स्वागत किया। अध्यक्षता जितेंद्र दास व संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार रविदास ने की। धन्यवाद ज्ञापन श्यामदेव दास ने किया। मौके पर विकास तिवारी, श्रीराम मंडल, निरंजन दास, दिलीप मंडल, शेख शाबिर, सुभाष रविदास, नीलकमल रविदास, बलदेव बाउरी, सुचित बाउरी आदि उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप