Move to Jagran APP

महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने लगाई चौपाल, कहा- चरमरा चुकी है देश की अर्थव्‍यवस्‍था

नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को रांगाटांड़ चौक पर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 09:44 PM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस ने लगाई चौपाल, कहा- चरमरा चुकी है देश की अर्थव्‍यवस्‍था
महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी।

जागरण संवाददाता, धनबाद: नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को रांगाटांड़ चौक पर महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में चर्चा के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

loksabha election banner

ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी विधानसभा में 23 अगस्त तक महंगाई एवं बेरोजगारी पर चर्चा चौपाल लगाकर जगह-जगह कार्यक्रम कर रही है। चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली होगी। देश में महंगाई की मार से लोग कराह रहे हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार लापरवाह एवं मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, कुकिंग आयल जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है। आटा, चावल, दही, पनीर, शहद जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर वैट लगाने से महंगाई और बढ़ी है। केंद्र सरकार के कई विभागों में करीब 10 लाख पद खाली हैं। लाेग बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेलने को विवश हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष वैभव सिन्हा ने कहा कि देश महंगाई और आर्थिक संकटों से जूझ रहा है। युवा बेरोजगार त्रस्त हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी।

मौके पर वैभव सिन्हा, मुख्तार खान, रामप्रीत यादव, शमशेर आलम, रमेश जिंदल, बीके सिंह, अब्दुल करीम अंसारी, जाहिर अंसारी, पप्पू कुमार तिवारी, सतपाल सिंह ब्रोका, प्रमोद चंद्रवंशी, भोला सिंह, बिल्कीस खानम, अनुज चौहान, आलोक राज, अजय पासवान, आशिश सिन्हा, सरयू शर्मा, डीएन सिंह, राहुल शर्मा, गुड्डू कुमार, शम्मी कुमार, पवन महतो, इम्तियाज आलम, अब्दुल अजीज, शुभम कुमार, टिंकू कुमार, राजीव पांडे, विनोद शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.