Move to Jagran APP

राफेल लड़ाकू विमान के सवाल पर कांग्रेस का हमला, शकील ने कहा-पीएम चुप्पी तोड़े

लड़ाकू विमान राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो रणनीति बनाई है वह धरातल पर दिखने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Aug 2018 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 25 Aug 2018 02:13 PM (IST)
राफेल लड़ाकू विमान के सवाल पर कांग्रेस का हमला, शकील ने कहा-पीएम चुप्पी तोड़े
राफेल लड़ाकू विमान के सवाल पर कांग्रेस का हमला, शकील ने कहा-पीएम चुप्पी तोड़े

जागरण संवाददाता, धनबाद : लड़ाकू विमान राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो रणनीति बनाई है वह धरातल पर दिखने लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने शनिवार को धनबाद आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, राफेल डील के भ्रष्टाचार में प्रधानमंत्री शामिल हैं। उनकी चुप्पी बता रही है कि गड़बड़ है। प्रधानमंत्री को राफेल डील पर देश को सफाई देनी चाहिए।

loksabha election banner

माहौल बनाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस : मिशन-2019 की सफलता के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस देश के 100 शहरों में राफेल डील पर संवाददाता सम्मेलन करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए 50 प्रवक्ता मैदान में उतारे गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस का राष्ट्रव्यापी अभियान शनिवार को शुरू हुआ। इसके तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद धनबाद में थे। उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, राफेल डील देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। इससे देश की सुरक्षा में सेंध लगाई गई है। यूपीए सरकार के समय फ्रांस से 126 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का निर्णय हुआ था। 526 करोड़ में एक राफेल लड़ाकू विमान खरीदा जाना था। रिलायंस को पहुंचाया जा रहा फायदा: अहमद ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उस समझौते को रद्द कर दिया गया। 2015 में फ्रांस गए और नया सौदा किया। फ्रांस की डसॉल्ट कंपनी के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया गया। प्रति विमान 1670 करोड़ में खरीदा जा रहा है। रक्षा सौदा से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को हटा दिया गया जिसके पास 55 सालों का अनुभव है। सौदा से 10 दिन पहले रिलायंस डिफेंस कंपनी गठित हुई जिसे यह काम मिला है। रिलायंस डिफेंस को 1 लाख 30 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसे साफ स्पष्ट है कि इस भ्रष्टाचार में प्रधानमंत्री जिम्मेवार हैं। रिलायंस को फायदा पहुंचाया गया है। इस मौके पर राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.