Move to Jagran APP

उनका व्यक्तित्व भी अटल था : पीएन

जागरण संवाददाता, धनबाद : अटल जी 93 वर्ष के थे। 100 पूरी करते तो अच्छा रहता। मैं उनसे बहुत प्रभाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 08:32 PM (IST)
उनका व्यक्तित्व भी अटल था : पीएन
उनका व्यक्तित्व भी अटल था : पीएन

जागरण संवाददाता,

loksabha election banner

धनबाद : अटल जी 93 वर्ष के थे। 100 पूरी करते तो अच्छा रहता। मैं उनसे बहुत प्रभावित व अनुगृहीत रही हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रो. रीता वर्मा, पूर्व सांसद, धनबाद अटल मात्र उनका नाम नहीं बल्कि उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। अटल जी हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन हर कार्यकर्ता को हमेशा मिलता रहेगा।

पशुपतिनाथ सिंह, सांसद अटल जी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। भाजपा के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद व जनहित की नीति को गांवों तक ले जानेवाले प्रधानमंत्री वही थे। वे महान नेता व जनकवि थे।

चंद्रशेखर अग्रवाल, महापौर, धनबाद अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में सामाजिक समरसता, शुचिता व राष्ट्रवाद को साथ लेकर चलनेवाले श्लाकापुरुष थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।

राज सिन्हा, विधायक, धनबाद राजनीति में पक्ष-विपक्ष व आम जन के मन जितना सम्मान अटल बिहारी वाजपेयी के लिए देखा उतना अब तक किसी के लिए नहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

फूलचंद मंडल, विधायक, सिंदरी राजनीति में 22 दलों को साथ लेकर सफलतापूर्वक सरकार चलानेवाले भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेयी। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया।

चंद्रशेखर सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.