Move to Jagran APP

धनबाद थाना पहुंचा नगर निगम में उल्टा झंडा फहराने का विवाद

70वें गणतंत्र दिवस पर धनबाद नगर निगम कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दाैरान झंडा उल्टा बंधा हुआ था।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 01:15 PM (IST)
धनबाद थाना पहुंचा नगर निगम में उल्टा झंडा फहराने का विवाद
धनबाद थाना पहुंचा नगर निगम में उल्टा झंडा फहराने का विवाद
धनबाद, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के माैके पर धनबाद नगर निगम में तिरंगा झंडा उल्टा फहराए जाने का मामला थाना पहुंच गया है। नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए पथराकुल्ही निवासी अमित कुमार सिन्हा ने धनबाद थाने में लिखित शिकायत की है। 

70वें गणतंत्र दिवस पर धनबाद नगर निगम कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दाैरान झंडा उल्टा बंधा हुआ था। गलती पकड़ में आते ही झंडे को उतारा गया। सही कर फिर से ध्वजारोहण किया गया। हालांकि तब तक यह घटना मीडिया के कैमरों में कैद हो चुका था। टीवी चैनलों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धनबाद मेयर की काफी किरकिरी हुई। रविवार को उनके खिलाफ धनबाद थाना में गणतंत्र दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराने के संदर्भ में शिकायत की गई है। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.