धनबाद में सम्मानित होंगे हास्य कवि अरूण जैमिनी और फौजदार
धनबाद देश के जाने-माने हास्य कवि अरूण जैमिनी और प्रताप फौजदार को धनबाद में सम्मानित किया
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 07:12 PM (IST)
धनबाद : देश के जाने-माने हास्य कवि अरूण जैमिनी और प्रताप फौजदार को धनबाद में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान हिदी विकास साहित्य परिषद अपने 40 वां स्थापना दिवस पर देगा।
परिषद के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी 21 सितंबर को संस्थान का 40वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। परंपरा रही है कि प्रत्येक स्थापना दिवस पर साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को संस्था सम्मानित करती है। इसी कड़ी में इस बार हास्य कवि अरूण जैमिनी और प्रताप फौजदार को हिदी साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें