Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: देर रात से चलने वाली सर्द हवाओं ने दिए संकेत, दो दिन बाद खूब लगेगा जाड़ा

Dhanbad Weather Forecast अब चक्रवात का असर पूरी तरह खत्म होने के बाद उत्तर से सर्द हवाएं आने लगी हैं। इस बीच हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्पन्न बर्फीली हवाएं भी धनबाद की और आएंगी। हिमालय की हवाओं के आने से यहां ठंड बढ़ेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 07:52 AM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 08:28 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: देर रात से चलने वाली सर्द हवाओं ने दिए संकेत, दो दिन बाद खूब लगेगा जाड़ा
बुधवार सुबह धनबाद के धैया स्थित मंडल तालाब में सूर्य के प्रतिबिंद का मनभावन नजारा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता,धनबाद। तकरीबन एक सप्ताह से ठंड गायब है। दिन के साथ-साथ रात में भी सर्दी नहीं लग रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में भी लोग बिना गर्म कपड़ों के दिख रहे हैं। हफ्ते भर गायब रहने के बाद मंगलवार देर रात से एक बार फिर सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी। देर रात से शुरू हुई ठंडी हवाएं इस बात का संकेत है कि बुधवार शाम से ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग में पहले ही इसकी संभावना जता दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 10 से 11 दिसंबर से मौसम सर्द होने वाला है। उत्तर भारत में हिमालय की ठंडी हवाएं पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

7 से 8 डिग्री के बीच जा सकता तापमान

धनबाद और आसपास बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री तूफान की गर्म हवाओं की आवाजाही की वजह से ठंड में कमी आई थी। चक्रवात का असर खत्म होने के बाद भी पूरब से आने वाली हवाएं इसको और बढ़ रही थी। पूरब की गर्म हवाओं के आने से उत्तर से आने वाली हवाएं प्रभावित हो रही थी। अब चक्रवात का असर पूरी तरह खत्म होने के बाद मंगलवार देर रात से उत्तर से सर्द हवाएं आने लगी हैं। इस बीच हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे उत्पन्न बर्फीली हवाएं भी धनबाद की और आएंगी। हिमालय की हवाओं के आने से यहां ठंड बढ़ेगी। 10 दिसंबर या उसके बाद से ठंड में लगातार बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच भी जा सकता है।

आज दो डिग्री तो शनिवार तक 6-7 डिग्री नीचे जाएगा पारा

मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। बुधवार को इसमें 2 डिग्री कमी आने की संभावना जताई गई है। उसके बाद से तापमान में लगातार गिरावट होती रहेगी। शनिवार तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.