यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eastern Coalfields Limited: कोयला मजदूरों ने मुगमा जीएम को घेरा, इस तकनीक से हो रही परेशानी
मजदूरों ने कहा कि जबतक हमलोगों की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक मुगमा एरिया से एक छटाक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुगमा। सैफ तकनीक में गड़बड़ी के विरोध में कोयला मजदूरों ने शनिवार को ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक का घेराव किया। मुगमा एरिया के विभिन्न कोलियरियों में वेतन, तिमाही बोनस सहित अन्य समस्याओं को लेकर मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले घेराव किया। मजदूर-प्रबंधन की मनमानी बंद करो, मजदूरों का शोषण बंद करो, मजदूर एकता जिंदाबाद, सैफ सॉफ्टवेयर को वापस लो, पुराने तरीके से वेतन भुगतान हो आदि नारे लगा रहे थे। मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए महाप्रबंधक का मेन गेट बंद कर दिया गया। मजदूरों की सूचना पर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मजदूरों के समर्थन में महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। उसके बाद महाप्रबंधक बीसी सिंह भी पहुंचे। परंतु वे किसी से बात किये बिना सीधे अंदर प्रवेश कर गए। जिससे मजदूर और आक्रोशित हो गए।
मजदूरों ने कहा कि जबतक हमलोगों की समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक मुगमा एरिया से एक छटाक कोयला भी निकलने नहीं दिया जाएगा और न ही एक भी मजदूर काम पर वापस लौटेंगे। पे-स्लिप में काफी गडबड़ी की गई है। इनकम टैक्स के नाम पर किसी का 80 हजार तो किसी का 40 हजार काट लिया गया है। नाम, पिता व पति के नाम मे भी गड़बड़ी हुई है। जिससे मजदूरों में काफी आक्रोश है।
