कोल इंडिया की नई ऑक्शन पॉलिसी हार्डकोक उद्योग के हित में नहीं Dhanbad News
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश की जीडीपी में इसका 30 प्रतिशत योगदान है। लेकिन वर्तमान में यह दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को हार्डकोक उद्योग पर ध्यान देना चाहिए। केंद्र से बात चरना चाहिए।
चिरकुंडा, जेएनएन। दी स्माल स्केल बी-हाइब हार्डकोक प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन चिरकुंडा की 42वीं वार्षिक बैठक रविवार को सरसापहाड़ी स्थित कंट्री क्लब में हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक डोकानिया ने कहा कि कोल इंडिया की नई ऑक्शन पॉलिसी से हार्डकोक उद्योग को काफी परेशानी होने वाली है। नई पॉलिसी में उद्योगों को सही ढंग से कोयला नहीं मिल पाएगा। एसोसिएशन उचित मंच पर अपनी मांगों को रखेगा ताकि इसमें सुधार हो सके।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश की जीडीपी में इसका 30 प्रतिशत योगदान है। लेकिन वर्तमान में यह दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को हार्डकोक उद्योग पर ध्यान देना चाहिए। केंद्र से बात चरना चाहिए। अगर राज्य सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो धनबाद का यह प्रमुख उद्योग खत्म हो जाएगा।
बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष अभिषेक डोकानिया, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव सतीश अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुराग गढयाण, कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार, कार्यकारिणी सदस्य अरुण गढयाण व सुमित अग्रवाल, को-ऑप्टेड सदस्य सीताराम गोयल व अमित सिंह, स्थाई आमंत्रित सदस्य वाइएन नुरुला, ललित सांवरिया, मुकेश बंसल चुने गए। मौके पर राजेंद्र बंसल, दिलीप गढयाण, पवन तुलस्यान आदि मौजूद थे।